Homeदेश-समाजमहमूद पाशा ने अस्पताल में घुस कर मानसिक रूप से बीमार महिला का किया...

महमूद पाशा ने अस्पताल में घुस कर मानसिक रूप से बीमार महिला का किया बलात्कार

रात 11 बजे महबूब पाशा नाम का शख्स मानसिक रूप से बीमार महिला के वार्ड में दाखिल हो गया। महिला की मजबूरी का फायदा उठाते हुए उसने बलात्कार किया।

कर्नाटक के कलबुर्गी के गुलबर्गा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में मानसिक रूप से बीमार महिला के साथ बलात्कार किया गया। जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार (18 मार्च, 2023) रात की है। आरोपित की पहचान महबूब पाशा के तौर पर हुई है। उसे एक अन्य मरीज के साथ ठहरे शख्स ने रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस आरोपित महबूब को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, शुक्रवार की रात 11 बजे महबूब पाशा नाम का शख्स मानसिक रूप से बीमार महिला के वार्ड में दाखिल हो गया। महिला की मजबूरी का फायदा उठाते हुए उसने बलात्कार किया। इस दौरान एक अन्य मरीज के साथ आए परिजन ने शख्स को रंगे हाथ पकड़ लिया और अस्पताल कर्मियों के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि परिजन ने महबूब का वीडियो भी बना लिया था जिसे सबूत के तौर पर पुलिस को सौंपा गया है।

जीआईएमएस अस्पताल की हेड नर्स महादेवी माथापति ने आरोपित महबूब के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महादेवी घटना वाली रात नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर तैनात थी। पुलिस ने आरोपित महबूब को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। महबूब कलबुर्गी के ही इस्लामाबाद कॉलोनी का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपित के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज किया गया है।

बता दें पीड़िता सात महीने से सरकारी अस्पताल में अपना इलाज करा रही है। अस्पताल में इस तरह की घटना पेश आने के बाद मरीजों को सुरक्षा सवालों के घेरे में है। कलबुर्गी पुलिस कमिश्नर चेतन आर ने कहा है कि मामले की जाँच कराकर चिकित्सा शिक्षा विभाग को रिपोर्ट भेजी जाएगी। पुलिस की टीम ने अस्पताल का दौरा कर सुरक्षा इंतजाम का जायजा भी लिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -