Homeदेश-समाजकौशांबी में 19 साल की हिंदू लड़की से गैंगरेप, नेहा खान ने अपने घर...

कौशांबी में 19 साल की हिंदू लड़की से गैंगरेप, नेहा खान ने अपने घर बुलाकर भाई सैफ-अनुज अहमद को सौंपा: मौलाना को बुलाकर पढ़वाया कलमा, अतीक-इसरार-छोटू समेत 7 पर केस

मस्जिद के मौलाना ने महिला और उसकी बेटी से दबाव डालकर कलमा पढ़वाया और जबरन धर्म परिवर्तन कराया। इस कृत्य में गाँव के अतीक अहमद, इसरार अहमद और छोटू खान भी मौजूद रहे और सक्रिय रूप से शामिल हुए।

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में 19 साल की हिंदू लड़की से गैंगरेप और जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। पीड़िता की माँ की शिकायत पर पुलिस ने सैफ खान और अनुज अहमद समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामला कौशांबी थाना क्षेत्र के एक गाँव का है। पीड़िता की माँ ने पुलिस अधीक्षक को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि रविवार (31 अगस्त 2025) की रात आठ बजे गाँव की महिला नेहा बानो उसकी बेटी को बहाने से अपने घर बुला लाई।

वहाँ पहुँचने पर नेहा के भाई सैफ खान और अनुज अहमद ने युवती से दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपितों ने पीड़िता पर जबरन निकाह करने का दबाव भी डाला और जान से मारने की धमकी भी दी।

शिकायत के अनुसार, इसी दौरान गाँव के ही मस्जिद के मौलाना ने महिला और उसकी बेटी से दबाव डालकर कलमा पढ़वाया और जबरन धर्म परिवर्तन कराया। इस कृत्य में गाँव के अतीक अहमद, इसरार अहमद और छोटू खान भी मौजूद रहे और सक्रिय रूप से शामिल हुए।

घटना के बाद पीड़िता और उसकी माँ घर लौटीं और परिवार को पूरी जानकारी दी। परिजनों ने जब आरोपितों का विरोध किया तो महिला के बेटे की सार्वजनिक रूप से पिटाई कर दी गई और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।

घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देश पर सैफ खान, अनुज अहमद, नेहा बानो, छोटू खान, अतीक अहमद, इसरार अहमद और मौलाना समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और अदालत में उसका बयान भी दर्ज कराया गया है। पुलिस ने कुछ आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -