Homeदेश-समाजफेसबुक के एडल्ट ग्रुप्स में डालता था कॉलेज छात्राओं की फोटो, करता था गंदे...

फेसबुक के एडल्ट ग्रुप्स में डालता था कॉलेज छात्राओं की फोटो, करता था गंदे कमेंट: केरल में शिकायत के बाद गिरफ्तार हुए SFI के पूर्व नेता को मिली जमानत

पुलिस की जाँच में पता चला है कि वह अब तक कम से कम 19 लड़कियों की फोटो का ऐसे ही इस्तेमाल कर चुका है। पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं और उन्हें जाँच के लिए भेज दिया है।

केरल में पुलिस ने वामपंथी छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (SFI) के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने कई लड़कियों की फोटो चोरी करके अश्लील फेसबुक ग्रुप में डालीं। वह यह काम कई लड़कियों की फोटो के साथ कर चुका था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोच्चि के कलादी से एस रोहित नाम के एक युवक को पकड़ा गया है। वह लड़कियों की फोटो को उनके सोशल मीडिया से चुराता था और फिर उन्हें ऐसे फेसबुक ग्रुप में डालता था जहाँ अश्लील सामग्री परोसी जाती थी। वह इन फोटो को साझा करते हुए उन पर अश्लील टिप्पणियाँ भी लिखता था।

पुलिस की जाँच में पता चला है कि वह अब तक कम से कम 19 लड़कियों की फोटो का ऐसे ही इस्तेमाल कर चुका है। पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं और उन्हें जाँच के लिए भेज दिया है। उसकी यह करतूत एक लड़की की शिकायत के बाद खुली है।

शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि रोहित ने उसके दोस्तों द्वारा सोशल मीडिया पर डाली गई फोटो को चुरा लिया और उसे फिर एक अश्लील सामग्री परोसने वाले ग्रुप में साझा किया। इसके बाद लड़की की फोटो को अश्लील कंटेंट के साथ साझा किया गया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि रोहित भी पूर्व में छात्र था। वह कॉलेज से निकलने के बाद भी यहाँ आया करता था और छात्राओं की फोटो, वीडियो लिया करता था। इसके बाद वह इन फोटो गलत इस्तेमाल करता था। पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने उसके विरुद्ध केरल पुलिस एक्ट के तहत मामला भी दर्ज कर लिया है। रोहित ने गिरफ्तारी बाद पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह लड़कियों की फोटो का गलत इस्तेमाल करता था । उसे जमानत भी मिल गई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -