Homeदेश-समाजजिस लड़की का भाई फौज में, उसे उठा ले गए इजमामुल, आलमगीर, मेराज, नौशाद,...

जिस लड़की का भाई फौज में, उसे उठा ले गए इजमामुल, आलमगीर, मेराज, नौशाद, परवेज: धर्मपरिवर्तन का आरोप, महिला कुरेशा अंसारी भी गैंग में

इससे पहले कुछ मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू लड़कों से शादी की थी। पीड़िता के भाई के अनुसार अपहरणकर्ताओं की कोशिश है कि वो उनकी बहन को मुस्लिम बना कर उससे शादी कर लें, परिवार को बदनाम कर दें।

कुशीनगर में 20 साल की एक लड़की का शुक्रवार (15 दिसंबर 2023) की सुबह 4 बजे के आस पास अपहरण कर लिया गया। उस समय युवती अपनी माँ के साथ शौच के लिए बाहर निकली हुई थी, तभी बोलेरो सवार इजमामुल अंसारी, आलमगीर, मेराज अंसारी और नौशाद अंसारी ने लड़की का अपहरण कर लिया। इस मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस से लड़की की बरामदगी के लिए गुहार लगाई है। अपहृत लड़की के पिता का कहना है कि अपहरणकर्ताओं को उनकी पत्नी ने पहचान लिया, जो उसी गाँव के हैं और दूसरे समुदाय के हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी का वो लोग धर्म परिवर्तन कराना चाहते हैं। अगर पुलिस उसे जल्दी नहीं ढूँढ पाई, तो उनकी बेटी के साथ कुछ गलत भी हो सकता है।

यह वारदात कुशीनगर जिले के रामकोला थाना इलाके की है। लड़की के अपहरण के दौरान उनकी माँ ने उसे बचाने के लिए काफी शोर मचाया, लेकिन वो लोग बेटी का मुँह दबाकर उसे अपने साथ ले गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और एफआईआर भी नामजद की गई है। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और तीन लोगों को हिरासत में भी लिया है।

एफआईआर में कुरेशा अंसारी नाम की महिला का भी नाम है। वो अपहरणकर्ता लड़कों के साथ मिलकर धर्म परिवर्तन की साजिश में शामिल है। एफआईआर की कॉपी ऑपइंडिया के पास मौजूद है, जिसमें शिकायतकर्ता ने साफ लिखा है कि उनकी बेटी का अपहरण बोलेरो सवार लोगों ने किया है, जो उसी के गाँव के हैं। उनके नाम इजमामुल अंसारी, आलमगीर, मेराज अंसारी, नौशाद अंसारी और प्रवेट उर्फ परवेज अंसारी है। इस एफआईआर की कॉपी में कुरेशा अंसारी, साहिम अख्तर के भी नाम हैं।

पीड़िता के पिता ने कहा कि सभी आरोपित गाँव के ही हैं। उनके अनुसार अपहरणकर्ताओं की उनकी बेटी पर नजर थी और वो लोग काफी समय से उसका धर्म परिवर्तन कराना चाहते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि जब अपराधियों की दाल नहीं गली, तो उन लोगों लड़की का अपहरण कर लिया। शिकायत में लिखा गया है कि गाँव वाले जब एकत्रित हो गए, तो आरोपित लड़की को लेकर बोलेरो से फरार हो गए।

पीड़िता के भाई ने ऑपइंडिया से बातचीत में बताया कि उनके गाँव में पहले भी हिंदू-मुस्लिम में तनाव का मामला हुआ था। इस दौरान कुछ मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू लड़कों से शादी कर ली थी। जिस लड़की का अपहरण किया गया है, उनका एक भाई भारतीय सेना में है। इस कारण से मुस्लिम समुदाय के लोग उन्हें काफी परेशान करते हैं। पीड़िता के भाई के अनुसार इन लोगों की कोशिश है कि वो उनकी बहन को मुस्लिम बना कर उससे शादी कर लें, और परिवार को बदनाम कर दें। इसीलिए इस वारदात को अंजाम दिया गया।

पीड़िता के भाई ने फोन पर रोते हुए कहा कि उनकी बहन के अपहरण को 30 घंटे से अधिक बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है। वहीं, पुलिस अब तक किसी भी मुख्य आरोपित को नहीं पकड़ पाई है।

ऑपइंडिया से बातचीत में रामकोला थाना प्रभारी राजू सिंह ने वारदात की पुष्टि की है। प्रभारी राजू सिंह ने कहा कि तहरीर मिलते ही तुरंत पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और तीन संदिग्धों को हिरासत में भी ले लिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की की बरामदगी के बाद धाराएँ बढ़ाई जाएँगी। अभी इस मामले में आईपीसी की धारा 366 के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया है कि तहरीर में नामजद लोगों के नाम डाले गए हैं। पुलिस ने जिन्हें हिरासत में लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी हिरासत में लिए गए युवकों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पहले उनकी प्राथमिकता लड़की को बरामद करने पर है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

श्रवण शुक्ल
श्रवण शुक्ल
I am Shravan Kumar Shukla, known as ePatrakaar, a multimedia journalist deeply passionate about digital media. I’ve been actively engaged in journalism, working across diverse platforms including agencies, news channels, and print publications. My understanding of social media strengthens my ability to thrive in the digital space. Above all, ground reporting is closest to my heart and remains my preferred way of working. explore ground reporting digital journalism trends more personal tone.

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -