Wednesday, April 23, 2025
Homeदेश-समाजराकेश बन जावेद ने शादीशुदा महिला को फँसा पत्नी की तरह रखने लगा साथ,...

राकेश बन जावेद ने शादीशुदा महिला को फँसा पत्नी की तरह रखने लगा साथ, बच्चों सहित महिला पर बनाने लगा धर्मांतरण का दबाव, गिरफ्तार

जावेद से बच्चा होने के बाद महिला ने उस पर शादी का दबाव बनाया। इसके बाद राकेश बना जावेद अपना असली परिचय बताया और कहा कि वह मुस्लिम है। उसने महिला से कहा कि अगर वह उससे शादी करना चाहती है तो पहले उसे मुस्लिम बनना होगा और अपने पहले पति के तीन बच्चों को भी मुस्लिम बनाना होगा।

कुछ राज्यों में लव जिहाद से संबंधित कानून बन जाने के बाद वहाँ ऐसे मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसे कानून को ठेंगे पर रखने की कोशिश कहें या अपने उद्देश्यों के प्रति प्रतिबद्धता, ऐसे मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अधिकतर मामलों में अपराध का पैटर्न भी लगभग एक जैसा ही है, नाम बदलकर युवती को झाँसे में लेना और फिर दबाव डालकर धर्म परिवर्तन कराना।

मध्य प्रदेश के अशोक नगर में भी ठीक यही हुआ है। यहाँ लव जिहाद के हालिया मामले में जावेद खान नाम के एक युवक ने राकेश बनकर एक शादीशुदा महिला को फँसाया और उसे पत्नी की तरह अपने साथ रखकर लगातार यौन शोषण करता रहा। महिला ने जब शादी की बात की तो उसने खुद को मुस्लिम बताया और महिला को अपने बच्चों सहित धर्मांतरण करने का दबाव बनाया। धोखे की शिकार महिला ने हकीकत का पता लगते ही थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर जावेद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जावेद अशोक नगर जिले के शंकर कालोनी में 30 वर्षीय एक शादीशुदा हिंदू महिला रहती है। विवाद होने के बाद वह अपने पति से अलग रहती थी। महिला के साथ उसके तीन बच्चे भी रहते थे। इसी दौरान साल 2016 में महिला की मुलाकात जावेद से हुई। मुलाकात के दौरान जावेद ने अपना परिचय राकेश कुशवाहा के रूप में दिया। जावेद धीरे-धीरे महिला से नजदीकियाँ बढ़ाई और शादी का झाँसा देकर अपने जाल में फाँस लिया। वह महिला को पत्नी के रूप में अपने साथ रखने लगा। महिला के साथ उसके तीन बच्चे भी रहते थे। इसी दौरान उसका चौथा बच्चा भी हुआ।

महिला जावेद से अकसर शादी का दबाव डालती थी, लेकिन वह टाल जाता था। जावेद से बच्चा होने के बाद महिला ने उस पर शादी का दबाव बनाया। इसके बाद राकेश बना जावेद अपना असली परिचय बताया और कहा कि वह मुस्लिम है। उसने महिला से कहा कि अगर वह उससे शादी करना चाहती है तो पहले उसे धर्मांतरण कर मुस्लिम बनना होगा और अपने पहले पति के तीन बच्चों को भी मुस्लिम बनाना होगा।

सच्चाई जानकर महिला हैरान रह गई। उसने पूरी बात अपने भाई और पिता को बताई। उसके बाद परिजनों ने थाने पहुँचकर मामले की शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म और धोखाधड़ी सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जावेद को गिरफ्तार कर लिया।

अशोक नगर पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित ने राकेश बनकर पहले महिला को झाँसे में लिया और अपने साथ रखने लगा। जब महिला ने शादी की बात कही तो उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। टीआई अनीता भिलाले ने बताया कि आरोपित जावेद खान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

पति को मार डाला, ‘मोदी को बता देना’ कहकर पत्नी को ज़िंदा छोड़ा: घोड़े से आए थे पैंट खोल खतना चेक कर-कर के मारने...

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 लोगों के घायल होने की सूचना है। आतंकियों ने एक रिसॉर्ट को निशाना बनाया , जिसमें पर्यटक शांति से बैठे थे। अचानक 50 राउंड फायरिंग की। फिर भाग गए।

सऊदी में मोदी, जयपुर में वेंस, अमरनाथ यात्रा… अब लोगों को डराएँगे ‘कश्मीरियत’ और ‘जम्हूरियत’ जैसे शब्द, मुर्शिदाबाद से पहलगाम तक वही खतने वाली...

ट्रम्प भारत में थे तो दंगे हुए, वेंस भारत में हैं तो आतंकी हमला। दोनों के पीछे एक ही सोच काम करती है - खतना चेक करने वाली। मुर्शिदाबाद में भी यही सोच काम करती है। इन्हें अलग करके मत देखिए।
- विज्ञापन -