Homeदेश-समाजहमीरपुर में लव जेहाद: शादीशुदा हिंदू महिला को भगा ले गया अनीस खान, धर्म...

हमीरपुर में लव जेहाद: शादीशुदा हिंदू महिला को भगा ले गया अनीस खान, धर्म परिवर्तन कराकर किया निकाह, 2 साल के बच्चे के साथ भटक रहा पति

हमीरपुर में एक शादीशुदा हिंदू महिला जिसका लगभग दो साल का बच्चा भी है, उसे बीएससी की पढ़ाई कर रहा अनीस खान अपने साथ भगा ले गया। अब महिला का धर्मपरिवर्तन कराने के बाद अनीस ने उसके साथ निकाह कर लिया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में लव जेहाद का एक मामला सामने आया है। यहाँ शादीशुदा एक हिंदू महिला को बीएससी का छात्र अनीस खान भगा ले गया। इसके बाद महिला का धर्म परिवर्तन कराकर उसका निकाह करा दिया गया। महिला का लगभग दो साल का एक बेटा भी है, जिसे उसने घर पर ही छोड़ दिया है। महिला का पति इसको लेकर गहरे तनाव में हैं।

बता दें कि यह महिला दूसरी बार घर से भागी है। महिला पहली बार अप्रैल 2023 में भागी थी, तब महिला थाना के दबाव में आरोपितों ने उसे वापस भेज दिया था। हालाँकि, महिला दोबारा भाग गई। अब उस महिला ने धर्मांतरण करके निकाह कर लिया है। इसका वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

मामला बिंवार थाना इलाके का है। आकांक्षा नाम की इस महिला के पति मनीष गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने 6 दिसंबर 2023 को एफआईआर दर्ज की थी। तब से एक माह से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। इस मामले में पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर की कॉपी ऑपइंडिया के पास मौजूद है।

अकांक्षा के साथ अनीस खान और धर्म परिवर्तन कराने वाला मौलवी मुश्ताक (बीच में)

ऑपइंडिया से बातचीत में मनीष गुप्ता ने कहा, “मेरी पत्नी अकांक्षा गुप्ता पहली बार अनीस के साथ अप्रैल माह में भागी थी। वो अपने साथ स्त्री धन और 12 हजार रुपए नकद भी लेकर भागी थी। तब उसने बिंवार थाना में संपर्क किया था और शिकायत पत्र दिया था। उस समय महिला पुलिस थाना के हस्तक्षेप के बाद वो वापस आ गई थी। गहने भी बरामद हो गए थे।”

मनीष ने आगे बताया, “घर लौटने के 16-17 दिन बाद अप्रैल महीने में ही वो दूसरी बार फरार हो गई। इस बीच 27 नवंबर को मेरी पत्नी का धर्म परिवर्तन करा दिया गया। उसका धर्म परिवर्तन छानी बुजुर्ग के रहने वाले मुश्ताक नाम के मौलवी ने कराया था। मैंने फिर से पुलिस में शिकायत दी, लेकिन अभी तक मेरी पत्नी को नहीं ढूँढा जा सका है।”

मनीष ने कहा कि अचानक उनकी पत्नी का मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह कराए जाने का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें आरोपित अनीस खान भी दिख रहा है। वीडियो में मौलाना मुश्ताक उनकी पत्नी का धर्म परिवर्तन कराकर अनीस से निकाह कराता दिख रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और ना ही उनकी पत्नी बरामद हुई है।

अपनी पीड़ा बताते हुए मनीष गुप्ता भर्राए गले से कहते हैं, “अगर अकांक्षा को जाना ही था तो तलाक देकर चली जाती। मेरा और मेरे बच्चे के साथ ही मेरे परिवार को बर्बाद कर दिया। वो धर्म परिवर्तन करके निकाह कर चुकी है। वीडियो वायरल हो रहा है। बताइए, मैं कहाँ जाऊँ? किसे मुँह दिखाऊँ?”

मनीष का कहना है कि अनीस खान उनके घर के पास रहता था। उसकी चचेरी बहन और एक भाई भी उसके साथ रहते थे। उन्होंने कहा, “इस प्रकरण में अनीस की बहन की संलिप्तता ज्यादा है। उसी ने मेरी पत्नी का ब्रेनवॉश किया है।”

इस संबंध में बिंवार थाने के एसआई गौरव चौबे से भी ऑपइंडिया ने बात की। एसआई गौरव चौबे ने कहा कि पुलिस को जैसे ही शिकायत मिली, एफआईआर दर्ज कर ली गई और गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने 300 किमी दूर तक छापेमारी की है, लेकिन अभी तक आरोपित गिरफ्त में नहीं सके हैं।

गौरव चौबे ने कहा कि पुलिस जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लेगी। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बिंवार थाने के प्रभारी राकेश सरोज का बयान भी छापा गया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि ‘महिला अपनी मर्जी से गई थी’। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपित को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन सारे फोन बंद हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

श्रवण शुक्ल
श्रवण शुक्ल
I am Shravan Kumar Shukla, known as ePatrakaar, a multimedia journalist deeply passionate about digital media. I’ve been actively engaged in journalism, working across diverse platforms including agencies, news channels, and print publications. My understanding of social media strengthens my ability to thrive in the digital space. Above all, ground reporting is closest to my heart and remains my preferred way of working. explore ground reporting digital journalism trends more personal tone.

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कॉकरोच जनता पार्टी: ‘क्रांति’ की रील और लोकतंत्र की रियलिटी

कॉकरोच जनता पार्टी, जेपी-अन्ना हजारे आंदोलन और भारतीय लोकतंत्र के संदर्भ में समझिए कि केवल असंतोष ही पर्याप्त क्यों नहीं होता। भारतीय मतदाता क्या देखते हैं?

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में लगे खालिस्तानी नारे, आतंकी भिंडरावाले को सेना ने इसी दिन 42 साल पहले किया था ढेर: जानें कट्टरपंथी क्यों...

श्री अकाल तख्त साहिब के पास बड़ी संख्या में कट्टरपंथी और समर्थक इकट्ठा हुए, जिन्होंने खालिस्तानी संगठनों और भिंडरावाले के पोस्टर लहराए।
- विज्ञापन -