Homeदेश-समाजरोहित बनकर शाहरुख ने हिंदू लड़की से दोस्ती की, धमकी देकर मुस्लिम बनने का...

रोहित बनकर शाहरुख ने हिंदू लड़की से दोस्ती की, धमकी देकर मुस्लिम बनने का डालने लगा दबाव: मध्य प्रदेश पुलिस ने साथी जुनैद सहित आरोपित को दबोचा

सादलपुर थाना की प्रभारी सविता चौधरी ने बताया कि युवती सब्जी का ठेला लगाती है। वहाँ सब्जी खरीदने के बहाने शाहरुख आया करता था। इसी दौरान उसने रोहित बनकर उससे दोस्ती कर ली। धीरे-धीरे वह उससे इस्लाम आदि की बातें करने लगा। शाहरुख कहता था कि इस्लाम धर्म बहुत अच्छा है और उससे धर्मांतरण के लिए प्रेरित करता था।

मध्य प्रदेश के धार जिले से लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। जिले के सादलपुर में एक मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छुपाकर हिंदू युवती से दोस्‍ती की। बात आगे बढ़ी तो उसने युवती पर निकाह के लिए धर्मांतरण करके इस्‍लाम अपनाने का दबाव बनाया। बाद में युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई और उसके आधार पर FIR दर्ज करके पुलिस आरोपित और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

सादलपुर की रहने वाली एक हिंदू युवती से चौकी सवेरा निवासी शाहरुख ने रोहित बनकर दोस्ती की। शाहरुख ने युवती को अपने झाँसे में ले लिया। युवती को जब पता चला कि रोहित का असली नाम शाहरुख है और वह मुस्लिम है तो उसने आरोपित से दूरी बनानी शुरू कर दी। इसके बाद शाहरुख उसे धमकाने लगा।

शाहरुख ने युवती की कई तस्वीरें खींच रखी थी। उसने उन तस्वीरों को एडिट करके उसे सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। वह युवती पर उससे बात करने और मिलने का लगातार दबाव बनाता रहा। इतना ही नहीं, वह युवती से जबरन निकाह करने के लिए भी उसे धमकाने लगा। वह युवती से कहता था कि मुस्लिम बनकर उससे निकाह कर ले।

युवती गुरुवार (20 जून 2024) की देर शाम मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने के लिए गई। यह मेडिकल स्टोर जुनैद नाम के एक शख्स का है। यह शाहरुख का दोस्त बताया जा रहा है। जब युवती मेडिकल स्टोर पर पहुँची तो वहाँ शाहरुख भी पहुँच गया। वहाँ पहुँचकर वह युवती से जबरदस्ती करने लगा। शाहरुख के दुस्साहस को देखकर युवती ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे।

मौका देखकर शाहरुख वहाँ से फरार हो गया। मामले की जानकारी लगते ही हिंदू संगठन के लोग पहुँच गए। हिंदू संगठनों के सहयोग से युवती ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी। इस मामले में पुलिस ने शाहरुख के साथ-साथ केसूर के रहने वाले उसके साथी जुनैद को भी आरोपित बनाया है। जुनैद भी युवती पर इस्लाम अपनाने का दबाव बना हा था। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देता था।

सादलपुर थाना की प्रभारी सविता चौधरी ने बताया कि युवती सब्जी का ठेला लगाती है। वहाँ सब्जी खरीदने के बहाने शाहरुख आया करता था। इसी दौरान उसने रोहित बनकर उससे दोस्ती कर ली। धीरे-धीरे वह उससे इस्लाम आदि की बातें करने लगा। शाहरुख कहता था कि इस्लाम धर्म बहुत अच्छा है और उससे धर्मांतरण के लिए प्रेरित करता था।

इस मामले में पुलिस ने शाहरुख और जुनैद पर छेड़छाड़ के अलावा मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की विभिन्न धाराओं में मुकदमा कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। हिंदू संगठनों ने इस मामले में कठोर कार्रवाई की माँग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएँ ना हों। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ पर फैलाया जा रहा ‘अर्धसत्य’: इसे कानूनी वजहों से ZEE5 ने हटाया, सरकार ने नहीं लगाया कोई बैन; जानिए पूरा...

सतलुज पर सरकार ने बैन नहीं लगाया बल्कि फिल्म पहले IT नियम, 2021 के नियम 9 के तहत ZEE5 पर रिलीज हुई और बाद में उसी व्यवस्था के तहत उसे हटा भी दिया गया।

बाबू जगजीवन राम: वो दलित नेता जिन्हें कॉन्ग्रेस और लेफ्ट से कभी उनका हक नहीं मिला, क्योंकि वे हिंदू धर्म से नहीं करते थे...

डॉ. आंबेडकर ने जाति व्यवस्था से तंग आकर बौद्ध धर्म अपनाया, तो जगजीवन राम जीवनभर हिंदू समाज के भीतर रहकर ही कुरीतियों को सुधारने के पक्षधर रहे।
- विज्ञापन -