Homeदेश-समाज'तू हिंदू है, साथ नहीं रख सकता': मोहम्मद शाहिद ने मंदिर में भर दी...

‘तू हिंदू है, साथ नहीं रख सकता’: मोहम्मद शाहिद ने मंदिर में भर दी माँग, फिर 9 साल तक करता रहा शोषण; माँ-भाई को दी जान से मारने की धमकी

पीड़िता को अपने प्यार के जाल में फँसा लिया। एक दिन वह पीड़िता को मंदिर ले जाकर उसकी माँग भर दी और कहा कि अब वे दोनों पति-पत्नी हैं। फिर होटल ले जाकर उसके साथ संबंध बनाए। इस तरह वह 9 साल तक पीड़िता का शारीरिक शोषण करता रहा।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लव जिहाद का मामला एक बार फिर सामने आया है। आरोप है कि मोहम्मद शाहिद ने हिंदू लड़की से दोस्ती कर उसे अपने प्यार के जाल में फँसाया। एक दिन उसने मंदिर में ले जाकर शादी का नाटक किया और लड़की की माँग में सिंदूर डाल दिया। इसके बाद वह 9 साल तक लड़की का शोषण करता रहा। अब शाहिद ने हिंदू बोलकर उस लड़की को छोड़ दिया। पीड़िता ने आरोपित शाहिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लखनऊ के कैंट थाना क्षेत्र के तोपखाना इलाके में रहने वाली पीड़िता बुटीक की दुकान में काम करती थी। साल 2014 में मोहम्मद शाहिद भी वहाँ काम करने लगा। फिर शाहिद ने अपनी अलग दुकान खोल ली। उसने पीड़िता को भी अपने यहाँ काम पर रख लिया। कुछ दिनों बाद शाहिद की दुकान बंद हो गई। इस पर शाहिद पीड़िता को कहीं और नौकरी लगवाने का झाँसा देने लगा।

इसी दौरान उसने पीड़िता को अपने प्यार के जाल में फँसा लिया। एक दिन वह पीड़िता को मंदिर ले जाकर उसकी माँग भर दी और कहा कि अब वे दोनों पति-पत्नी हैं। फिर होटल ले जाकर उसके साथ संबंध बनाए। इस तरह वह 9 साल तक पीड़िता का शारीरिक शोषण करता रहा। इन सब बातों से अनजान पीड़िता के घरवाले उसकी शादी के लिए लड़के की तलाश करने तो वह शाहिद को अपने घर यानी ससुराल ले जाने की बात कहने लगी।

पीड़िता का आरोप है कि पहले तो वह बात टालता रहा, लेकिन जब उसने जिद की तो शाहिद ने उससे कहा कि ‘तुम हिंदू धर्म से हो, इसलिए घर नहीं ले जा सकता। घरवाले नहीं मानेंगे। तुम किसी और से शादी कर लो’। पीड़िता ने शाहिद को समझाने की कोशिश की तो वह उसकी माँ और भाई को जान से मारने की धमकी देने लगा। इससे परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपित की तलाश की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -