Homeदेश-समाजअब खंडवा में मुहर्रम के जुलूस में लगे 'सिर तन से जुदा' के नारे,...

अब खंडवा में मुहर्रम के जुलूस में लगे ‘सिर तन से जुदा’ के नारे, वीडियो वायरल: MP पुलिस ने 25 कट्टरपंथी मुस्लिमों के खिलाफ दर्ज की FIR

"वीडियो 10 अगस्त का है जब मुहर्रम का जुलूस निकला था। हमें अगले दिन वीडियो मिला और हमने इस मामले में लगभग 25 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज करवाई। वीडियो के आधार पर आरोपितों की पहचान करवाई जा रही है।"

मध्य प्रदेश के खंडवा में मोहर्रम के जुलूस के दौरान ‘सिर तन से जुदा’ के नारे लगाने का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो पर हिन्दू संगठनों ने नाराजगी जताई है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए लगभग 25 लोगों पर FIR दर्ज कर ली है। घटना 10 अगस्त 2022 (बुधवार) की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपितों की पहचान कर के उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

वायरल हो रहे आपत्तिजनक वीडियो में शाम का समय है और मौके पर भारी पुलिस फ़ोर्स जमा है। भीड़ द्वारा नारेबाजी के समय बरसात हो रही है। इस दौरान भीड़ से आवाज आती सुनाई दी, “गुस्ताख़-ए-नबी का सिर चाहिए।” पीछे से एक और आवाज सुनाई दी, “गुस्ताख़-ए-नबी की एक सजा, सिर तन से जुदा- सिर तन से जुदा।” यह पूरी नारेबाजी पुलिस के आगे की गई जिसका वीडियो कुछ दूर से किसी ने बनाया है।

इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए खंडवा के SP ने कहा, “वीडियो 10 अगस्त का है जब मुहर्रम का जुलूस निकला था। हमें अगले दिन वीडियो मिला और हमने इस मामले में लगभग 25 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज करवाई। वीडियो के आधार पर आरोपितों की पहचान करवाई जा रही है।”

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिन्दू संगठनों ने न सिर्फ जुलूस में नारेबाजी करने वालों बल्कि उनके नेताओं पर भी कार्रवाई की माँग की है। पुलिस ने यह केस धारा 188 के तहत दर्ज किया है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में भी 9 अगस्त को मुहर्रम के जुलूस में भी ‘सिर तन से जुदा‘ के नारे लगाए गए थे। यह घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के करियाँव बाजार की थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज करके मोहम्मद शकील, मोहम्मद अब्दुल, मोहम्मद जीशान और मोहम्मद हारिस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मुस्लिम होने के कारण फँसा ताहिर हुसैन’ : दिल्ली के हिंदू विरोधी दंगों के बाद बचाव में उतर गया था पूरा वामपंथी गैंग, पूछ...

आईबी के अंकित शर्मा की हत्या कभी भी कट्टरपंथियों और वामपंथियों के लिए चर्चा करने का विषय नहीं रही, उन्हें चिंता हमेशा ताहिर हुसैन की थी।

मोहम्मद अहद से लेकर सद्दाम तक: बिहार में एक्टिव आतंकवाद का ‘स्लीपर सेल’ क्या बताता है?

कटिहार के मोहम्मद अहद की गिरफ्तारी के बाद जानिए बिहार में पहले सामने आए स्लीपर सेल, पाकिस्तान कनेक्शन, आतंकी मॉड्यूल और PFI से जुड़े मामले।
- विज्ञापन -