Homeदेश-समाजअब्बू करते हैं गंदा काम... मना करने पर चुभाते हैं सेफ्टी पिन: बच्चियों ने...

अब्बू करते हैं गंदा काम… मना करने पर चुभाते हैं सेफ्टी पिन: बच्चियों ने रो-रोकर माँ को सुनाई आपबीती, शिकायत दर्ज

एक रात करीब 2 बजे बच्ची के रोने की आवाज आई। माँ ने जब उठकर रोने की वजह पूछी तो एक बच्ची ने बताया कि पिता उनके साथ गंदा काम करता है। वहीं दूसरी ने बताया कि जब आप किसी काम से बाहर जाती तो अब्बू ये दरिंदगी करते हैं और हमारे मना करने पर सेफ्टी पिन भी चुभाते हैं।

महाराष्ट्र के पुणे के कोंढावा खुर्द से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। खबर है कि वहाँ एक आदमी ने अपनी ही दो जुड़वा बेटियों को अपनी हवस का शिकार बनाया और नाबालिगों के साथ 4 साल तक दुष्कर्म करता रहा। हाल में घटना की जानकारी होने पर लड़कियों की माँ ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत करवाई।

महिला ने बताया कि उसका शौहर (पति) पिछले चार साल से उसकी बेटियों का रेप कर रहा था। बच्चियों की माँ का कहना है कि साल 2016 में उनकी एक बेटी ने पेट में दर्द होने की बात कही। जब डॉक्टर को दिखाया तो उसने सोनोग्राफी कराने को कहा। लेकिन रिपोर्ट आते ही आरोपित पिता ने रिपोर्ट छीन कर गैस पर रख कर जला दी। 

पहले तो ये सब महिला को सामान्य लगा। लेकिन एक रात करीब 2 बजे बच्ची के रोने की आवाज आई। माँ ने जब उठकर रोने की वजह पूछी तो एक बच्ची ने बताया कि पिता उनके साथ गंदा काम करता है। वहीं दूसरी ने बताया कि जब आप किसी काम से बाहर जाती तो अब्बू ये दरिंदगी करते हैं और हमारे मना करने पर सेफ्टी पिन भी चुभाते हैं।

पीड़ित बच्चियों की माँ कहती हैं कि उन्होंने इस संबंध में अपने शौहर से बात की थी लेकिन जवाब में उसने कहा कि अगर ये सब किसी को पता चली तो वह जान से मार देगा। महिला के अनुसार, इन्हीं सब वजहों के चलते वह अपने शौहर से जून 2020 से अलग रहती है। आरोपित फैब्रिकेशन की दुकान चलाता है और महिला मेस चलाकर किसी तरह 2 लड़कों और 2 लड़कियों का पेट पालती है।

बता दें कि इससे पहले एक ऐसा ही मामला बिहार के बेगूसराय से भी आया था। उस दौरान मोहम्मद मोहफिज नाम के शख्स के ख़िलाफ़ उसकी ही बेटियों ने शिकायत करवाई थी। बेटियों ने एक वीडियो भी पेश किया था जिसमें वह अपनी लड़कियों से वीडियो कॉल पर प्राइवेट पार्ट्स दिखाने को कह रहा था। वीडियो में उसे ‘एक बार दिखा दे बस’ कहते सुना गया था। बेटियों ने बताया था कि वह उनके साथ 2-3 बार संबंध भी बना चुका था और माँ से शिकायत करने पर उनकी हत्या की साजिश भी मोहफिज ने ही रची थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -