Homeदेश-समाजपहलगाम आतंकी हमले में वायुसेना कर्मी की मौत, पत्नी संग गए थे छुट्टियाँ मनाने:...

पहलगाम आतंकी हमले में वायुसेना कर्मी की मौत, पत्नी संग गए थे छुट्टियाँ मनाने: गुजरात के एक बैंककर्मी और पिता-पुत्र की भी हत्या

कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में भावनगर के यतीश परमार और उनके बेटे स्मित परमार की भी मौत हो गई है। यतीश परमार 16 अप्रैल 2025 को पत्नी काजल और बेटा संग जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हुए थे। जानकारी के अनुसार वे मोरारी बापू का प्रवचन सुनने गए थे। हमले में गुजरात के तीन अन्य पर्यटक भी घायल हुए हैं, जिनके नाम विनुभाई डाभी, मनिका पटेल और रिनू पांडे हैं।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार (22 अप्रैल 2025) को हुए एक इस्लामी आतंकी हमले में अब तक 28 पर्यटकों की जान चली गई है। मृतकों में देश के विभिन्न क्षेत्रों के लोग शामिल हैं। ये लोग परिवार के साथ छुट्टियाँ मनाने और कुछ लोग शादी के बाद हनीमून मानने के लिए यहाँ आए हुए थे।

इस आतंकी हमले में भारतीय वायुसेना के एक जवान 30 साल के कॉर्पोरल तागे हेलियांग ने भी अपनी जान गँवा दी है। श्रीनगर स्थित वायुसेना बेस पर तैनात हेलियांग अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले थे। वे अपनी पत्नी के साथ पहलगाम में आए हुए थे। इसी दौरान आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें उन्होंने अपनी जान गँवा दीं।

इस हमले में हैदराबाद में तैनात इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के अधिकारी मनीष रंजन भी मारे गए हैं। बिहार के मूल निवासी रंजन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गर्मी की छुट्टियों में कश्मीर गए थे। जानकारी के अनुसार, उनके परिवार के सदस्य सुरक्षित हैं। रंजन पिछले दो वर्षों से IB के हैदराबाद कार्यालय के मंत्रालय अनुभाग में कार्यरत थे।

मनीष रंजन के अलावा, हरियाणा के करनाल जिले के रहने वाले नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट 26 वर्षीय विनय नरवाल भी इस आतंकी हमले का शिकार बने हैं। अभी 6 दिन पहले यानी 16 अप्रैल 2025 को ही उनकी शादी हुई थी और वे अपनी नवविवाहिता पत्नी के साथ छुट्टियाँ मनाने के लिए पहलगाम आए हुए थे।

इसके अलावा, गुजरात के सूरत के रहने वाले एक बैंककर्मी शैलेश कलाथिया भी इस इस्लामी आतंकी हमले में मारे गए हैं। वे मुंबई में कार्यरत थे और अपनी पत्नी शीतल, बेटी नीति और बेटे नक्ष के साथ पहलगाम में छुट्टियाँ मना रहे थे। दुख की बात यह है कि अगले दिन यानी 23 अप्रैल को शैलेश कलाथिया का 44वाँ जन्मदिन था।

इस आतंकी हमले में भावनगर के यतीश परमार और उनके बेटे स्मित परमार की भी मौत हो गई है। यतीश परमार 16 अप्रैल 2025 को पत्नी काजल और बेटा संग जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हुए थे। जानकारी के अनुसार वे मोरारी बापू का प्रवचन सुनने गए थे। हमले में गुजरात के तीन अन्य पर्यटक भी घायल हुए हैं, जिनके नाम विनुभाई डाभी, मनिका पटेल और रिनू पांडे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -