Homeदेश-समाजबकरीद पर गायों को कटवाना चाहता था जो मौलाना अब्दुल रहीम, ऑपइंडिया की रिपोर्ट...

बकरीद पर गायों को कटवाना चाहता था जो मौलाना अब्दुल रहीम, ऑपइंडिया की रिपोर्ट के बाद उसे पुलिस ने किया गिरफ्तार, धर्मांतरण में पहले भी जा चुका है जेल

आरोपित की पहचान अब्दुल रहीम राठौड़ के रूप में हुई है, जो आमोद स्थित दारुल उलूम बरकत ख्वाजा चलाता है। पुलिस ने बताया है कि उसके खिलाफ पहले भी धर्म परिवर्तन का मामला दर्ज किया जा चुका है।

गुजरात के भरुच में एक मौलाना ने बकरीद के मौके पर अन्य पशुओं की कुर्बानी के साथ ही गाय की कुर्बानी की बात कही थी। सोशल मीडिया पोस्ट भी इस बारे में वायरल हो रहे थे। इस पूरे मामले की छानबीन ऑपइंडिया गुजराती ने की, जिसके बाद सक्रिय हुई भरुच पुलिस ने आरोपित मौलाना अब्दुल रहीम राठौड़ को गिरफ्तार किया है। वो भरुच के आमोद स्थित दारुल उलूम बरकत ख्वाजा नाम से मदरसा चलाता है।

जानकारी के मुताबिक, आमोद में स्थित इस्लामिक संस्था दारुल उलूम बरकत ख्वाजा के नाम से एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें गाय की कुर्बानी देने का आह्वान किया गया था। इस मामले में भरूच पुलिस ने एक मौलवी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान अब्दुल रहीम राठौड़ के रूप में हुई है, जो आमोद स्थित दारुल उलूम बरकत ख्वाजा चलाता है। पुलिस ने पहले उसके खिलाफ हिरासत में कार्रवाई करने के बाद आईपीसी और आईटी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने बताया है कि उसके खिलाफ पहले भी धर्म परिवर्तन का मामला दर्ज किया जा चुका है।

स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि बकरीद के त्योहार को देखते हुए भरुच पुलिस लगातार सोशल मीडिया पर नजर रख रही है। इस बीच, सोशल मीडिया पर ‘कुर्बानी के तरीके’ नाम से एक पोस्ट वायरल हो रही थी, जिसमें बड़े जानवरों की कुर्बानी के तरीके को बताया गया था। इस पोस्ट में गाय का भी जिक्र था। ये पोस्ट दारुल उलूम बरकत ख्वाजा का प्रबंधन करने वाले अब्दुल रहीम राठौड़ ने किया था। जिसके बाद पुलिस ने उचित धाराओं में केस दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि फिलहाल भरुच जिला एसओजी इस मामले की जाँच कर रही है और जो भी इस काम में मौलवी के साथ शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अवैध धर्मांतरण के केस में भी गिरफ्तार हो चुका है मौलाना

पुलिस के मुताबिक, आरोपित मौलवी के खिलाफ साल 2021 में भी अवैध धर्मांतरण का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में उसके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है और मामले में सुनवाई चल रही है। बताया जा रहा है कि मौलाना उस मामले में जेल जा चुका है।

मूल रूप से यह खबर गुजरात में प्रकाशित की गई है। मूल लेख पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -