Homeदेश-समाजOBC समाज की नाबालिग लड़की पर इस्लाम अपनाने का दबाव डाल रहा था फिरोज,...

OBC समाज की नाबालिग लड़की पर इस्लाम अपनाने का दबाव डाल रहा था फिरोज, खेतों में गई तो पकड़ कर रेप की कोशिश: कौशांबी पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीड़िता के पिता ने आगे बताया कि उन्होंने फ़िरोज़ की करतूतों की शिकायत पहले भी उसके घर पर की है। हालाँकि, इस उलाहना का फ़िरोज़ पर कोई असर नहीं पड़ा। उलटे फ़िरोज़ की अम्मी नाज़मा बेगम और उसके अब्बा मोहम्मद रज़ा ने पीड़ितों से कहा, "साले भाग जाओ नहीं तो जान से मार देंगे।" पीड़िता के पिता ने तहरीर के अंत में आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की माँग की है।

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में 19 अगस्त को फिरोज खान नाम के एक शख्स ने इस्लाम कबूल नहीं करने पर OBC समाज की एक नाबालिग हिन्दू लड़की से रेप किया। पीड़िता के परिजन जब इसकी शिकायत लेकर आरोपित के घर गए तो उसके अम्मी और अब्बा ने उन्हें गंदी-गंदी गालियाँ दीं और हत्या की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज करके आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना कौशाम्बी के थाना क्षेत्र मंझनपुर की है। ऑपइंडिया के पास मौजूद शिकायत की कॉपी के अनुसार, पीड़ित परिवार ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि सोमवार की सुबह 6 बजे उनकी 16 वर्षीया बेटी शौच के लिए खेतों में गई थी। गाँव का रहने वाला फ़िरोज़ वहाँ घात लगाकर बैठा था। उसने पीड़िता को दबोच लिया और रेप करने का प्रयास किया। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपित ने उसे धमकी दी।

फिरोज ने नाबालिग पीड़िता के गुप्तांग में उंगली डाल दी। इसके बाद पीड़िता चिल्लाई तो आसपास के लोग वहाँ जुटने लगे। लोगों को आता देखकर फ़िरोज़ वहाँ से भाग निकला। पीड़िता रोते हुए अपने घर पहुँची और परिजनों को सारी बात बताई। शिकायत में आगे कहा गया है कि फ़िरोज़ लम्बे समय से पीड़िता को प्रताड़ित कर रहा था। वह पीड़िता पर इस्लाम कबूल करके मुस्लिम बन जाने का दबाव बनाता रहा है।

पीड़िता के पिता ने आगे बताया कि उन्होंने फ़िरोज़ की करतूतों की शिकायत पहले भी उसके घर पर की है। हालाँकि, इस उलाहना का फ़िरोज़ पर कोई असर नहीं पड़ा। उलटे फ़िरोज़ की अम्मी नाज़मा बेगम और उसके अब्बा मोहम्मद रज़ा ने पीड़ितों से कहा, “साले भाग जाओ नहीं तो जान से मार देंगे।” पीड़िता के पिता ने तहरीर के अंत में आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की माँग की है।

पुलिस ने इस शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65 (1), 352 और 351 (2) के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट एवं उत्तर प्रदेश धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने सोमवार (19 अक्टूबर 2024) को फ़िरोज़ को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इस मामले में आगे की जाँच की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

वामपंथियों से कांग्रेस का पुराना ‘लप्रेक’: अपनों को किनारे कर लेफ्ट के पीछे भागने की आदत क्यों नहीं छूटती?

NSUI को छोड़कर AISA के चेहरों को मंच देना कोई इत्तेफ़ाक नहीं है। सरदार पटेल से लेकर हिमंत बिस्वा सरमा तक... कांग्रेस ने हमेशा अपने मजबूत नेताओं को किनारे कर वामपंथियों को गले क्यों लगाया?

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।
- विज्ञापन -