Homeदेश-समाजबिलाल ने दिन-दहाड़े दलित विशाल वाल्मीकि को मार डाला, CCTV में कैद हुई हत्या...

बिलाल ने दिन-दहाड़े दलित विशाल वाल्मीकि को मार डाला, CCTV में कैद हुई हत्या की वारदात: जाति का नाम लेकर दी गंदी-गंदी गालियाँ, 2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि हत्यारे पीछे से आते हैं और विशाल को गोली मार देते हैं। वहीं वीडियो में विशाल को आरोपित बिलाल का नाम भी लेते देखा जा सकता है।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (Moradabad) में दिन-दहाड़े बिलाल (Bilal) नाम के एक शख्स ने अनुसूचित जाति (SC) के एक युवक विशाल (Vishal) वाल्मीकि उर्फ अकोन (Akon) की गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या (Murder) की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घटना ठाकुरद्वारा की है। हत्या करने के इरादे से दो बदमाश बाइक से आए थे। वारदात के बाद दोनों भाग निकले। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने मुरादाबाद कांशीपुर रोड जाम कर दिया। मौके पर पहुँचे एसएसपी मुरादाबाद ने परिजनों को समझा कर जाम खुलवाया। एसएसपी ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालाँकि आरोपित की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ़्तारी के लिए पुलिस की पाँच टीमें लगाई गई हैं।

वहीं परिजनों ने घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज करा दी है, जिसकी कॉपी ऑपइंडिया के पास उपलब्ध है। इसमें आरोप लगाया गया है की मृतक विशाल का बिलाल व अन्य के साथ पहले से ही रंजिश था। सभी आरोपित घर आए और विशाल को अपने साथ ले गए। बिलाल ने जातिसूचक शब्द कहना शुरू कर दिया और गंदी गाली देने लगा। करीब 11.30 बजे बिलाल ने विशाल को तमंचे से गोली मार दी और वह लड़खड़ा कर गिर पड़ा। सभी मौके से फरार हो गए। विशाल को केबीआर हॉस्पिटल कांशीपुर ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा के मुहल्ला शांति नगर निवासी विशाल वाल्मीकि उर्फ एकोन रायकोटी फाइनेंस का काम करता था। उसके पिता मुकेश वाल्मीकि भाजपा समर्थक नेता है। वहीं एक ट्विटर यूजर ने ‘सुदर्शन टीवी’ का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि हत्यारे पीछे से आते हैं और विशाल को गोली मार देते हैं। वहीं वीडियो में विशाल को आरोपित बिलाल का नाम भी लेते देखा जा सकता है।

विशाल की उम्र लगभग 28 साल थी और वह शादीशुदा था। उसके दो बच्चे भी हैं। दिन-दहाड़े विशाल की हत्या से इलाके में दशहत का माहौल है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित की गिरफ़्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -