Homeदेश-समाजसलमान और उसके अब्बा रहीश ने घर पर लगाया पाकिस्तानी झंडा, मुरादाबाद पुलिस ने...

सलमान और उसके अब्बा रहीश ने घर पर लगाया पाकिस्तानी झंडा, मुरादाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपितों ने बताया कि उन्हें पता नहीं था कि जिस झंडे को वो फहरा रहे हैं, वो पाकिस्तान का है। हालाँकि पुलिस इस बात की भी जाँच कर रही है कि झंडे को फहराने के पीछे उनका मूल मकसद किया था। जाँच में यह पहलू भी देखा जा रहा है कि दोनों ने पाकिस्तानी झंडा अपनी मर्जी से लगाया था या किसी और के कहने पर।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक घर के ऊपर पाकिस्तानी झंडा फहराने का मामला सामने आया है। पाकिस्तान का यह झंडा रहीश नाम के व्यक्ति की छत पर लगाया गया है। इस मामले में रहीश के बेटे सलमान को भी आरोपित बनाया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपित बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। हिन्दू संगठनों ने इस घटना पर नाराजगी जताई है और कड़ी कार्रवाई की माँग की है। घटना बुधवार (27 सितंबर 2023) की है।

मामला मुरादाबाद जिले के भरतपुर थाना क्षेत्र के बुरहानपुर गाँव का है। मामले में शिकायतकर्ता खुद पुलिस है। वादी सब-इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार ने अपनी तहरीर में कहा है कि वह 27 सितंबर 2023 को साथी सिपाही के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान वे बुढ़ानपुर अलीगंज गाँव के सरकारी स्कूल पहुँचे। वहाँ उन्हें गाँव का चौकीदार सूरजपाल मिला।

सूरजपाल ने पुलिस को बताया कि उनके गाँव के रहीश ने अपनी छत पर पाकिस्तान का झंडा लगा रखा है। चौकीदार ने इस घटना में रहीश के बेटे सलमान की भी संलिप्तता बताई। सब इंस्पेक्टर कुलदीप के मुताबिक, इस सूचना की तस्दीक करने वो बुधवार की शाम लगभग 5:15 बजे गाँव बुढ़ानपुर अलीगंज पहुँचे। पुलिस अधिकारी का कहना है कि सूचना सही पाई गई और रहीश के घर पर पाकिस्तान का झंडा फहराता मिला।

पुलिस ने बाकायदा उस झंडे की वीडियोग्राफ़ी करवाई और नीचे उतरवाया। बाद में 45 वर्षीय रहीश और 25 साल के सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों पर IPC की धारा 153A और 153B के तहत FIR दर्ज की गई है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अदालत के समक्ष पेश किया गया। इसके बाद अदालत ने दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया है।

रहीश और सलमान की करतूत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सब इंस्पेक्टर कुलदीप के मुताबिक, रहीश और सलमान की इस हरकत के चलते 2 समुदायों के बीच सौहार्द्र पर नकारात्मक असर पड़ा और वैमनस्यता की भावना पैदा हुई। ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है।

पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपितों ने बताया कि उन्हें पता नहीं था कि जिस झंडे को वो फहरा रहे हैं, वो पाकिस्तान का है। हालाँकि पुलिस इस बात की भी जाँच कर रही है कि झंडे को फहराने के पीछे उनका मूल मकसद किया था। जाँच में यह पहलू भी देखा जा रहा है कि दोनों ने पाकिस्तानी झंडा अपनी मर्जी से लगाया था या किसी और के कहने पर।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -