Friday, February 14, 2025
Homeदेश-समाजपूरे लंदन में 4 बार बिछाई जा सकती है 50 पाउंड के नोटों की...

पूरे लंदन में 4 बार बिछाई जा सकती है 50 पाउंड के नोटों की दरी… इतना पैसा भारत से लूटकर ले गए अंग्रेज: ‘गुलाम बनाकर ब्रिटेन ने किया विकास’ नैरेटिव भी आँकड़ों से ध्वस्त

ऑक्सफैम की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जब गुलाम बनाए गए देशों को आजादी भी मिली तो सत्ता ऐसे लोगों को सौंप दी गई, जो कि उन्हीं के चुने हुए कुछ अभिजात्य वर्ग के थे। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि वर्ण व्यवस्था को अंग्रेजों ने कानूनी रूप दिया और इसे और भी विकृत बना दिया।

अंग्रेजों ने भारत में अपने राज के दौरान इतना पैसा लूटा, जिससे लंदन शहर में 4 बार 50 पाउंड के नोटों से कालीन बिछाई जा सकती है। अंग्रेज भारत से 135 साल के भीतर ही इतना पैसा लूट चुके थे, जितना वर्तमान में विश्व के 10 शीर्ष देशों की मिला कर अर्थव्यवस्था है। इसमें से अधिकांश पैसा ब्रिटेन के अमीरों के पास गया। अंग्रेजों ने भारत की अर्थव्यवस्था को इस कदर निचोड़ा कि वह साल 1900 आते-आते बेदम हो गई।

यह सारी बातें एक हालिया रिपोर्ट में बताई गई हैं। यह रिपोर्ट ऑक्सफैम ने जारी की है। ऑक्सफैम एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है जो विश्व में गरीबी और अन्याय के खिलाफ काम करने का दावा करती है। यह इससे सम्बन्धित रिपोर्ट भी समय-समय पर प्रकाशित करती है। रिपोर्ट ‘टेकर्स, नॉट मेकर्स’ (लूटने वाले, ना कि बनाने वाले) नाम से प्रकाशित हुई है। इस रिपोर्ट में इतिहास में उपनिवेशवाद और वर्तमान में वैसे ही प्रयासों का गरीब देशों पर पर क्या असर हुआ, इसकी बात की गई है। इस रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले तथ्य बताए गए हैं।

भारत से लूट के ले गए 65 ट्रिलियन डॉलर

रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 1765 और 1900 के बीच, भारत से इंग्लैंड में $64.82 ट्रिलियन (लगभग ₹5525 लाख करोड़) खींचे गए। इसी रिपोर्ट में बताया गया कि इस $64.82 ट्रिलियन में से $33.8 ट्रिलियन (लगभग ₹2873 लाख करोड़) उस समय के 10% अमीर अंग्रेजों के पास गए। यह अमीर अंग्रेज भारत से लूटी गई दौलत का 52% पाए।

रिपोर्ट में बताया गया कि यह पैसा इतना है जिससे लंदन शहर में 50 पाउंड के नोटों की 4 कालीन बिछाई जा सकती हैं। लंदन का क्षेत्रफल 1572 स्क्वायर किलोमीटर है। अमीरों के अलावा इंग्लैंड के नए बने मिडल क्लास को 32% लूटी हुई दौलत मिली। इन सबके वंशज भी इस पैसे का मजा लूट रहे हैं।

इसी रिपोर्ट में बताया गया है कि अंग्रेजों ने भारत से इतना पैसा लूटा कि दुनिया की औद्योगिक पैदावार (GIP) में इसका हिस्सा 25% से घट कर 2% पर आ गया। रिपोर्ट के अनुसार, “1750 में, भारतीय उपमहाद्वीप में विश्व GIP का लगभग 25% हिस्सा था। हालाँकि, 1900 तक यह आँकड़ा तेज़ी से घटकर मात्र 2% रह गया।”

लूटे पैसे ही बनाए रखा गुलाम

अंग्रेजों ने अपनी लूट को छुपाने के लिए लगातार यह मिथ फैला रखा है कि उन्होंने भारत को अपने शासन के दौरान विकसित किया। अंग्रेजी राज के समर्थक यह दावा करते हैं कि उन्होंने भारत में अपनी राज के दौरान ट्रेन लाइन, रोड, स्वास्थ्य और शिक्षा पर काम किया और इस पर निवेश किया। लेकिन ऑक्सफैम की रिपोर्ट में इस बात की सच्चाई भी सामने रख दी गई है।

इस रिपोर्ट के अनुसार, बड़ी सैन्य शक्ति से ही भारत में अंग्रेजों का राज कायम हो सका। भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन काल में सेना पर खर्च, कुल खर्च का लगभग 75% था। रिपोर्ट में बताया गया कि जनता की समस्याओं पर मात्र केवल 3% हिस्सा खर्च किया गया।

रिपोर्ट में बताया गया कि ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकारी सिंचाई व्यवस्था की मरम्मत करने में विफल रहे, इसके चलते खेती में समस्याएँ आईं। रिपोर्ट में बताया गया कि इस सब के चलते भारत में अकाल पड़े और समस्या गंभीर होती गई।

ऑक्सफैम की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जब गुलाम बनाए गए देशों को आजादी भी मिली तो सत्ता ऐसे लोगों को सौंप दी गई, जो कि उन्हीं के चुने हुए कुछ अभिजात्य वर्ग के थे। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि वर्ण व्यवस्था को अंग्रेजों ने कानूनी रूप दिया और इसे और भी विकृत बना दिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जर्मनी में फरहाद ने गाड़ी से 28 लोगों को रौंदा, पड़ताल में निकली ‘अफगानिस्तानी’ पहचान: सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस से पहले किया हमला

हमले को म्युनिख के गवर्नर मार्कस सॉडर ने संदिग्ध हमला करार दिया है। उनका कहना है कि वो इस घटना से सदमे में है। हमले में कुल 28 लोग घायल हुए हैं।

बांग्लादेश मुद्दा ‘टफ नेगोशिएटर’ PM मोदी के हाथों में, मुंबई हमलों का आरोपित US से भेजा जाएगा भारत: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की घोषणा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टफ नेगोशिएटर बताते हुए कहा कि वे बांग्लादेश से खुद निपट लेंगे।
- विज्ञापन -