Homeदेश-समाजबच्ची के कपड़ों में हाथ डाल कहता था आरिफ हुसैन- मुस्लिम बनो, नहीं तो...

बच्ची के कपड़ों में हाथ डाल कहता था आरिफ हुसैन- मुस्लिम बनो, नहीं तो तेरी माँ को बेच दूँगा: 8वीं की छात्रा ने पुलिस से की शिकायत

आरिफ हुसैन उसकी माँ को मुंबई घुमाने ले गया था। वो उसकी माँ को हिजाब पहनाता था। बच्ची ने किसी तरह से अपनी नानी के साथ संपर्क किया और सारी आपबीती बताई।

इंदौर के बाणगंगा थाने में एक 15 साल की बच्ची अपनी नानी के साथ पुलिस के सामने खुद को अपने अपने परिवार को बचाने की फरियाद लेकर पहुँची। बच्ची ने खुद को, अपनी भाई-बहनों और अपनी माँ को बचाने के लिए विनती की। बच्ची 8वीं में पढ़ती है। 4 महीने पहले बच्ची की माँ अपने बच्चों को लेकर प्रेमी आरिफ हुसैन के घर चली गई थी।

बच्ची का कहना है कि आरिफ हुसैन उसकी माँ की गैर-मौजूदगी में उसके कपड़ों में हाथ डालता था और कहता था कि वो निकाह कर के उसकी बीवी बन जाए। वो कहता था कि अगर बीवी की जगह बेटी ही बने रहना है, तो धर्म-परिवर्तन करके मुस्लिम बन जाए। साथ ही उसने धमकाया कि ऐसा न करने पर या फिर ये बातें किसी को बताने पर वो उसके भाई-बहनों को काटकर नाले में फेंक देगा। उसे और उसकी माँ को मुंबई में बेच देगा।

यही नहीं, आरिफ हुसैन उसकी माँ को मुंबई घुमाने ले गया था। वो उसकी माँ को हिजाब पहनाता था। बच्ची ने किसी तरह से अपनी नानी के साथ संपर्क किया और सारी आपबीती बताई। इसके बाद परिवार आरिफ के घर पहुँचा और बच्चों को मुक्त कराकर घर भेज। नानी अपनी नातिन के साथ सीधे पुलिस स्टेशन पहुँची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

‘दैनिक भास्कर’ की रिपोर्ट के अनुसार, बाणगंगा पुलिस थाने के इंस्पेक्टर नीरज बिरथरे ने बताया है कि 15 साल की लड़की, जो आठवीं कक्षा में पढ़ती है, उसने आरिफ हुसैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इधार्मिक स्वंत्रता अधिनियम, बच्ची के यौन उत्पीड़न के मामले में पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरिफ हुसैन की तरफ की तरफ से दावा किया गया है कि लड़की की माँ और आरिफ ने निकाह कर लिया था, लेकिन बाद में लड़की की माँ की शादी कहीं और हो गई थी। उसके साथ मारपीट होती थी, जिसकी वजह से वो दोबारा आरिफ के पास भाग आई और यहीं रह रही थी।

इंदौर में ही इलियास कुरैशी ने 8 साल के बच्चे का कराया था खतना

बता दें कि कुछ समय पहले ही इंदौर में 8 साल के जैन बच्चे का खतना कर दिया गया था। उस मामले में इलियास कुरैशी ने 8 साल के जैन बच्चे की माँ को फाँस लिया था। उसे भी जिहादी बना दिया था। उसने बच्चे का खतना करवा कर नाम बदल दिया और बाकायदा मदरसे में पढ़ने भेजा करता था। पुलिस ने उस मामले में इलियास कुरैशी और उसकी प्रेमिका को भी गिरफ्तार कर लिया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -