Homeदेश-समाजअम्मी का मर्डर कर पूरी रात लाश के साथ सोया सोहेल, सुबह गहने बेच...

अम्मी का मर्डर कर पूरी रात लाश के साथ सोया सोहेल, सुबह गहने बेच गर्लफ्रेंड के लिए खरीदी चूड़ियाँ

बदरुन्निशा का धड़ 30 दिसंबर को विद्याविहार में किरोड रोड से बरामद हुआ था। अगले दिन घाटकोपर में कूड़े के डिब्बे से रेक्जिन शीट में लिपटे पैर बरामद हुए। 4 जनवरी को पुलिस को सांताक्रुज-चेंबूर लिंक रोड पर एक पुल के नीचे से सिर मिला।

बीते महीने मुंबई पुलिस को एक महिला की लाश मिली थी। इस महिला की पहचान 53 वर्षीय बदरुन्निशा मुहम्मद शफी शेख के तौर पर की गई है। उसकी हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। बदरुन्निशा की हत्या उसके 33 साल के बेटे सोहेल शेख ने ही की थी।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अम्मी की हत्या करने के बाद सोहेल पूरी रात लाश के साथ सोया रहा। सुबह दरगाह जाकर माफी मॉंगी। फिर अम्मी के जेवर बेचकर जो पैसे मिले उससे गिरवी रखी अपनी स्कूटी छु​ड़ाई और बचे हुए पैसों से गर्लफ्रेंड के लिए चूड़ियॉं खरीदी।

सोहेल ने पुलिस को बताया कि 28 दिसंबर की रात बहस होने के बाद उसने अपनी अम्मी का कत्ल कर दिया था। शराब के नशे में सोहेल गला दबाकर अम्मी की हत्या की फिर शव के टुकड़े कर फेंक दिए। उसने बताया कि वह बेरोजगार था और उसे शराब पीने की लत थी। कुछ महीने पहले पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इस बात को लेकर अम्मी से अक्सर उसकी बहस हो जाती थी।

उसने बताया कि हत्या के बाद रात भर अम्मी की लाश के साथ सोता रहा। पछतावा होने के बाद दरगाह जाकर माफी मॉंगी। अगले दिन 40 हजार रुपए में मॉं के जेवर बेचे। पैसों से पहले स्कूटी ली। फिर 25 हजार रुपए लेकर चेंबूर गया और गर्लफ्रेंड के लिए चूड़ियॉं खरीदी।

सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल कर पुलिस सोहेल के घर पहुॅंची। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि हत्या के बाद शव ठिकाने लगाने का उसे कोई रास्ता नहीं दिख रहा था। फिर क्राइम आधारित टीवी शो से उसे शव को टुकड़े-टुकड़े कर फेंकने का विचार आया। अम्मी की लाश के उसने टुकड़े किए और उन्हें अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया।

पीड़िता का धड़ 30 दिसंबर को विद्याविहार में किरोड रोड से बरामद हुआ था। अगले दिन घाटकोपर में कूड़े के डिब्बे से रेक्जिन शीट में लिपटे पैर बरामद हुए। 4 जनवरी को पुलिस को सांताक्रुज-चेंबूर लिंक रोड पर एक पुल के नीचे से सिर मिला। उन्होंने बताया कि तीनों स्थलों पर लगे सीसीटीवी फुटेज से शेख की पहचान हुई। बाद में उसके पड़ोसियों ने बताया कि उसकी मॉं कई दिनों से लापता है। शेख ने अपनी बहन को बताया कि मॉं दिल्ली गई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी शेख 2018 तक कुवैत में नौकरी करता था। वहॉं से लौटने के बाद से वह बेरोजगार था। नौकरी न मिलने पर मॉं से बहस करता रहता था। वह शराब भी पीने लगा था। उसकी अम्मी ब्यूटीशियन का काम करती थी। साथ ही पड़ोस में टिफिन सर्विस भी देती थी।

फिल्म, गाँजा और समलैंगिक सेक्स: तनवीर कुरैशी की तीसरी डिमांड पूरी नहीं करने पर शुभांकर की हत्या

17 साल की गोद ली गई बेटी, बाप पर यौन शोषण का आरोप और प्राइवेट पार्ट कटी हुई लाश: मुंबई केस सॉल्व

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -