Homeदेश-समाजरोटी, तंदूर, फूल, फल के बाद अब फेस मसाज में थूक: यूपी के शामली...

रोटी, तंदूर, फूल, फल के बाद अब फेस मसाज में थूक: यूपी के शामली का वीडियो वायरल, मुस्लिम नाई अमजद गिरफ्तार

इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। तीन साल पहले शामली कोतवाली के फव्वारा चौक के निकट तंदूर पर थूक लगाकर रोटी सेंकने का वीडियो वायरल हुआ था। तब पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था। इसी तरह गाजियाबाद के लोनी के एक होटल में मुस्लिम युवक द्वारा तंदूरी रोटी में थूक लगाकर रोटी पैक करने का वीडियो वायरल हुआ था। उसे भी गिरफ्तार किया गया था।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मुस्लिम नाई थूक लगाकर एक युवक के चेहरे पर मसाज कर रहा है। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के शामली जिले के थानाभवन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स भी इसको लेकर सवाल उठा रहे हैं।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मुस्लिम नाई एक युवक के चेहरे पर मसाज कर रहा है। मसाज के दौरान वह बीच-बीच में युवक के चेहरे पर थूक भी लगा रहा है। वीडियो प्रसारित होने के बाद शामली के एसपी अभिषेक ने थानाभवन थाना प्रभारी सतीश कुमार को जाँच कर विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके 6 घंटे के अंदर पुलिस ने अमजद को दबोच लिया।

पुलिस का कहना है कि वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति ने नाई का नाम अमजद बताया है। वीडियो की जब पड़ताल की गई तो पता चला कि यह घिनौना काम करने वाला गाँव के बस स्टैंड पर सैलून चलाने का काम करता है। अमजद भनेड़ गाँव का रहने वाला है और उसके अब्बा का नाम इरफान बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वीडियो सामने आने के बाद लोग भड़क गए हैं। स्थानीय लोगों ने ने शामली पुलिस से शिकायत की है। लोगों का कहना है कि इस तरह की सोच रखने वाले लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं। लोगों ने पुलिस से माँग है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि कोई और ऐसा करने का दुस्साहस ना कर सके। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

बता दें कि इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। तीन साल पहले शामली कोतवाली के फव्वारा चौक के निकट तंदूर पर थूक लगाकर रोटी सेंकने का वीडियो वायरल हुआ था। तब पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था। इसी तरह गाजियाबाद के लोनी के एक होटल में मुस्लिम युवक द्वारा तंदूरी रोटी में थूक लगाकर रोटी पैक करने का वीडियो वायरल हुआ था। उसे भी गिरफ्तार किया गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -