Homeदेश-समाजरमेश बनकर मुस्लिम युवक ने हिंदू लड़की से की शादी, बेटी पैदा होने के...

रमेश बनकर मुस्लिम युवक ने हिंदू लड़की से की शादी, बेटी पैदा होने के बाद कह रहा – ‘इस्लाम कबूल करो’

एसपी ने महिला राजविंदर कौर को अपने ऑफिस में बुलाकर 2-4 दिन में इस मामले में सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। वहीं फतेहाबाद के डीएसपी ने सुभाष चंद्र ने कहा है कि पीड़िता की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए घटना की जाँच के लिए महिला थाना भेज दिया गया है।

हरियाणा के फतेहादाबाद जिले से लव जिहाद की घटना सामने आई है। यहाँ के टोहाना कस्बे की रहने वाली एक हिंदू महिला के साथ एक मुस्लिम व्यक्ति ने अपना धर्म छिपाकर शादी की।

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपित मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर पहले महिला से शादी की। इसके बाद जब उसे एक बेटी पैदा हुई तो आरोपित ने महिला पर हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम कबूल करने का दवाब बनाया।

जानकारी के मुताबिक, जब महिला को अपने पति की असलियत का पता चला तो उसने पुलिस से इसकी शिकायत की, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे आजिज आकर महिला शुक्रवार को उप सचिवालय के गेट पर धरने पर बैठ गई। महिला के धरने पर बैठने की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए। आनन-फानन में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

जिले के एसपी ने महिला राजविंदर कौर को अपने ऑफिस में बुलाकर 2-4 दिन में इस मामले में सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। वहीं फतेहाबाद के डीएसपी ने सुभाष चंद्र ने कहा है कि पीड़िता की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए घटना की जाँच के लिए महिला थाना भेज दिया गया है। डीएसपी ने महिला की शिकायत दर्ज नहीं करने के आरोपित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की बात कही है।

रमेश बनकर मुस्लिम युवक ने की थी लव मैरिज

फतेहाबाद के टोहाना की रहने वाली राजविंदर कौर ने बताया कि 7 साल पहले उसने रमेश नाम के शख्स से लव मैरिज की थी। मंदिर में दोनों की शादी हुई थी। शादी के वक्त आरोपित ने अपना धर्म हिंदू बताया था। महिला ने बताया कि करीब साढ़े तीन साल पहले उसे बेटी पैदा हुई, तो उसने पति पर ससुराल ले चलने का दवाब बनाया, पति रमेश इस पर राजी नहीं हुआ।

राजविंदर कौर के मुताबिक किसी तरह से वह जब रमेश के परिवार तक पहुँचने में सफल हुई तो उसे पता चला कि वह एक मुसलमान है। इसके बाद से ही आरोपित ने महिला पर इस्लाम धर्म अपनाने का दवाब बनाना शुरू कर दिया। मना करने पर उसने महिला और उसकी साढ़े तीन साल की बच्ची को बीच सड़क पर छोड़ दिया।

पीड़िता ने बताया कि उसकी हालत इतनी खराब है कि वह कमाने खाने की स्थिति में नहीं है। फिलहाल, वह किराए के मकान में रहकर अपना जीवन काट रही है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति रमेश के जाल में उसे फंसवाने में स्थानीय लोगों का भी हाथ है, ऐसे में उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राम-कृष्ण-शिव भी हैं, लेकिन सबसे ऊपर स्वामीनारायण: समझिए- BAPS की शुरुआत से बड़ा बनने की पूरी कहानी

BAPS के मंदिरों में राम, कृष्ण, शिव, पार्वती, गणेश और हनुमान की मूर्तियाँ भी होती हैं लेकिन वो सब मूर्तियाँ स्वामी स्वामीनारायण से छोटी होती हैं। आखिर क्या है इनकी मान्यता?

EC में कैसे आए 3 कमिश्नर? जब राजीव गांधी से भिड़े CEC शास्त्री, तो बदल दिया गया चुनाव आयोग का पूरा गेम

चुनाव आयोग में तीन कमिश्नर्स की व्यवस्था कैसे शुरू हुई? राजीव गाँधी, आरवीएस शास्त्री और टीएन शेषन से जुड़ी पूरी कहानी समझिए।
- विज्ञापन -