Homeदेश-समाज9 साल की मुस्लिम बच्ची से महीनों अब्बू ने किया बलात्कार, माँ की शिकायत...

9 साल की मुस्लिम बच्ची से महीनों अब्बू ने किया बलात्कार, माँ की शिकायत पर हुआ गिरफ्तार

वटवा पुलिस थाने के प्रभारी एचवी सिसारा ने मंगलवार को इस मामले के बारे में बताया कि माँ की तहरीर पर बेटी का मेडिकल चेकअप करवाया गया । जिसके बाद मेडिकल रिपोर्ट्स में भी बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

गुजरात के अहमदाबाद में बाप-बेटी के पाक रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ वटवा क्षेत्र के रहने वाले एक 32 वर्षीय मुस्लिम व्यक्ति पर उसकी पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसका शौहर पिछले 4 महीने से अपनी 9 वर्ष की बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा है।

महिला के मुताबिक शनिवार (जुलाई 27, 2019) को वह खरीददारी करने बाजार गई थी, लेकिन जब घर लौटी तो सामने वाले कमरे में उसे कोई नहीं दिखा। उसने दूसरे कमरे में जाकर देखा तो वहाँ उसका शौहर बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था।

महिला को देखते ही आरोपित पिता उसके आगे हाथ-पैर जोड़ने लगा। लेकिन महिला ने उसे पीटा और बेटी को अपने घर लेकर चली गई। पुलिस को दिए बयान में बच्ची ने बताया कि पिछले 4 महीने से उसके साथ ये सब हो रहा था। पिता उसे मुँह न खोलने के लिए धमकी देता था कि अगर उसने किसी को बताया तो वो उसका गला घोंट देगा

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक वटवा पुलिस थाने के प्रभारी एचवी सिसारा ने मंगलवार को इस मामले के बारे में बताया कि माँ की तहरीर पर बेटी का मेडिकल चेकअप करवाया गया । जिसके बाद मेडिकल रिपोर्ट्स में भी बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

वटवा पुलिस ने आरोपित मुस्लिम व्यक्ति पर पॉक्सो एक्ट और आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एसएफएल टीम द्वारा जाँच जारी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -