Homeदेश-समाजअवैध मस्जिद निर्माण के विरोध पर हिंसक हुई मुस्लिम भीड़, पुलिस के सामने ही...

अवैध मस्जिद निर्माण के विरोध पर हिंसक हुई मुस्लिम भीड़, पुलिस के सामने ही BJP कार्यकर्ताओं पर हमला: गाड़ियाँ तोड़ी, पत्थरबाजी भी

"हिंसक भीड़ ने पुलिस की मौजूदगी में ही उन पर हमला बोल दिया और उनकी गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर डाला। ये शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा इस घटना की निंदा करती है।"

आंध्र प्रदेश के कुर्नूल स्थित बंदी आत्मकूर में मुस्लिम भीड़ ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला बोल दिया। शनिवार (8 जनवरी, 2022) की इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। इस दौरान श्रीशैलम के भाजपा नेता बुड्डा श्रीकांत रेड्डी भी मौके पर मौजूद थे। इस हमले में कई भाजपा नेता घायल हुए हैं। भाजपा के नेशनल सेक्रेटरी वाई सत्य कुमार ने बताया कि एक अवैध मस्जिद के निर्माण का विरोध करने पर इस घटना को अंजाम दिया गया। आंध्र प्रदेश भाजपा के जनरल सेक्रेटरी विष्णुवर्धन रेड्डी ने भी इस घटना पर बयान जारी किया है।

उन्होंने कहा, “आत्मकूर शहर में अवैध निर्माणों को लेकर भाजपा नेताओं ने राज्य में मुख्यमंत्री जगन रेड्डी की YSRCP सरकार से सवाल पूछे थे। जब वो लोग प्रशासन के सामने अपना विरोध दर्ज करा रहे थे, तभी हिंसक भीड़ ने पुलिस की मौजूदगी में ही उन पर हमला बोल दिया और उनकी गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर डाला। ये शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा इस घटना की निंदा करती है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की माँग करती है। ये हत्या का प्रयास है।”

पार्टी ने इस घटना की निष्पक्ष जाँच की माँग भी की है। आंध्र प्रदेश के DGP का कहना है कि कुर्नूल में कुछ लोग हिंसा भड़काना चाहते थे। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर लोगों को भड़काने वाले के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने एसपी को कार्रवाई के निर्देश भी दिए। भाजपा का कहना है कि पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीकांत रेड्डी की हत्या का प्रयास किया गया। पद्मावती स्कूल के पीछे मस्जिद के निर्माण पर हिन्दुओं और मुस्लिमों में भी संघर्ष हुआ है।

मुस्लिम समूह ने पुलिस थाने का भी घेराव किया और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला बोला। पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी। अभी भी इलाके में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।श्रीकांत रेड्डी की कार इस हिंसा में क्षतिग्रस्त हो गई। भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस पर मुस्लिम भीड़ ने पत्थरबाजी भी की। भाजपा की माँग है कि घटना में शामिल लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हो। एक युवक की मौत की बात भी कही जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

लाहौर में 79 साल बाद खुला ऐतिहासिक गुरुद्वारा, दिखावे के बीच पाकिस्तान में जमीनी हकीकत जस की तस: समझें ये विरासत संरक्षण के नाम...

पाकिस्तान के सरकारी और नेताओं के ऑफिसों में भगत सिंह की कितनी तस्वीरें हैं? पाकिस्तानी मदरसों और स्कूली सिलेबस से भगत सिंह क्यों गायब हैं?

एमबाप्पे VS यमाल: FIFA World Cup के सेमीफाइनल में मजबूत फ्रेंच अटैक का मुकाबला शानदार स्पेनिश डिफेंस से, लगातार तीसरी बार फाइनल में एंट्री...

फीफा विश्व कप 2026 में अब तक सिर्फ एक गोल खाने वाले स्पेन के सामने एमबाप्पे, डेंबेले और ओलीस को रोकने की बेहद कठिन चुनौती होगी।
- विज्ञापन -