Homeदेश-समाजमुस्लिम लड़की को हिंदू बता करवा दिया विवाह, जब बच्चे हो गए तो खतना...

मुस्लिम लड़की को हिंदू बता करवा दिया विवाह, जब बच्चे हो गए तो खतना करवा इस्लाम कबूलने का दबाव और धमकी

बच्चों के जन्म के बाद से ही पीड़ित विजय सिंह पर उनकी सास और पत्नी द्वारा दोनों बच्चों को इस्लाम कबूलने करवाने का दबाव बनाया जाने लगा। खुद विजय सिंह को खतना करवाने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक हिन्दू युवक ने अपने और अपने बच्चों के ऊपर धर्मान्तरण का दबाव बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। युवक का आरोप है कि धोखे में रख कर उसकी शादी एक मुस्लिम लड़की से करवा दी गई है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने खतना न करवाने पर अपनी पत्नी द्वारा रेप के झूठे केस में फँसाने की धमकी का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला जीवाजी गंज थानाक्षेत्र के श्रीकृष्ण कॉलोनी का है। यहाँ रहने वाले 34 वर्षीय विजय सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि साल 2019 में उनकी शादी भगवती प्रसाद नाम के एक बिचौलिए के जरिए उज्जैन के ही अब्दुल रज्जाक की बेटी मुस्कान से करवाई गई थी। पीड़ित के अनुसार तब उसे धोखे में रख कर लड़की को हिन्दू बताया गया था। बाद में इस विवाह से 2 संताने हुईं।

विजय सिंह के मुताबिक बच्चों के जन्म के बाद से ही उनकी सास और खुद पत्नी द्वारा दोनों बच्चों को इस्लाम कबूलने करवाने का दबाव बनाया जाने लगा। शिकायत में आगे बताया गया है कि खुद विजय सिंह को खतना करवाने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

पीड़ित विजय सिंह जब धर्मान्तरण का विरोध किए तो उनकी पत्नी मुस्कान द्वारा उन्हें दुष्कर्म के केस में फँसाने की धमकी दी गई। पीड़ित का यह भी आरोप है कि इस दौरान उनसे धमका कर तलाक के स्टाम्प पर दस्तखत भी करवा लिए गए हैं।

विजय सिंह ने अपनी पत्नी और उनके परिवार द्वारा कुछ अन्य हिन्दू युवाओं को भी धर्मपरिवर्तन के लिए फँसाने का आरोप लगाया है। अपनी शिकायत में विजय सिंह ने मुस्कान और उसकी माँ पर कड़ी कार्रवाई की माँग की है।

ऑपइंडिया ने इस घटना की पुष्टि के लिए जीवाजी गंज थाने से सम्पर्क किया। थाने के टेलीफोन ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ ने हमें बताया कि थाना प्रभारी एक मीटिंग में हैं। जब हमने विजय सिंह द्वारा दी गई शिकायत पर सवाल किया तब उन्होंने बताया कि शिकायत सीनियर अधिकारियों को दी गई है, जिस पर जाँच की जाएगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।

गंगा जल संधि 12 दिसंबर को खत्म, बॉंग्लादेश मॉंग रहा पानी की ‘गारंटी’: जानिए मोदी सरकार क्यों नहीं दोहराएगी 1977 वाली गलती

12 दिसंबर 2026 को गंगा जल संधि खत्म हो रही है। बांग्लादेश पानी की न्यूनतम गारंटी माँग रहा है, पर भारत ने ऑटोमैटिक रिन्यूअल से इनकार कर दिया है।
- विज्ञापन -