Sunday, July 13, 2025
Homeदेश-समाजओडिशा में जनजातीय युवती को दी प्रताड़ना, खिलाया मल, फसल पर ट्रैक्टर चढ़ाने को...

ओडिशा में जनजातीय युवती को दी प्रताड़ना, खिलाया मल, फसल पर ट्रैक्टर चढ़ाने को लेकर हुआ था विवाद: FIR दर्ज

पीड़ित जनजातीय युवती अनाथ है और अपनी थोड़ी-बहुत जमीन पर उसने यह फसल उगाई थी। वह मेहनत मजदूरी करके अपना पेट पालती है। वह अपनी छोटी बहन के साथ रहती है। अभय बाग़ की इस हरकत के बाद जनजातीय समाज गुस्से में आ गया।

ओडिशा के बोलांगीर में एक जनजातीय युवती के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। उसको पीटा गया और फिर मानव मल उसके मुँह पर फेंक दिया गया। मल उसे खिला तक दिया गया। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। आरोपित युवक फरार है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना बोलांगीर के बंगामुंडा थाने के जुराबाँधा गाँव में हुई। घटना 16 नवम्बर, 2023 को हुई। यहाँ एक अभय बाग़ नाम का गैर जनजातीय युवक ट्रैक्टर चला रहा था। उसने इसी दौरान एक जनजातीय युवती के खेतों में खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चला दिया।

जब युवती ने इसका विरोध किया तो अभय बाग़ हिंसक हो गया। उसने युवती के साथ मारपीट करना चालू कर दिया। उसने युवती को धक्का दे दिया। इसके बाद युवती को बचाने आई एक और महिला के साथ भी उसने मारपीट की। अभय बाग़ ने जनजातीय युवती को इसके बाद जमीन पर गिरा मानव मल उसके मुंह फेंक दिया।

यहाँ तक कि युवती के मुंह में भी मल डाल दिया गया। पीड़ित जनजातीय युवती अनाथ है और अपनी थोड़ी-बहुत जमीन पर उसने यह फसल उगाई थी। वह मेहनत मजदूरी करके अपना पेट पालती है। वह अपनी छोटी बहन के साथ रहती है। अभय बाग़ की इस हरकत के बाद जनजातीय समाज गुस्से में आ गया।

जनजातीय समाज ने पुलिस में इस मामले में FIR दर्ज करवाई है। अभय बाग़ पर SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। इसे जनजातीय समुदाय का अपमान करार दिया गया है। पुलिस ने अभय बाग़ की तलाश जारी कर दी है। बाग़ इस घटना को अंजाम देने के बाद से फरार है। दो पुलिस टीम उसकी तलाश के लिए भेजी गई है।

जनजातीय समाज इस मामले में अब बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दे रहा हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस मामले में 4 दिन हो जाने के बाद भी खाली हाथ है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

छांगुर पीर ने सरकारी तालाब को पाट कर की 30000 स्क्वायर फीट जमीन पर अवैध प्लॉटिंग, खड़ी की महँगी प्रॉपर्टी: धर्मांतरण के सरगना के...

छांगुर ने उतरौला में कई लोगों के नाम पर पहले जमीन खरीदी और फिर सरकारी जमीनों पर कब्जा जमा लिया। इसके लिए जमीनों पर गरीबों का नाम दिखा कर कागजों में हेर-फेर भी की।

पश्चिम बंगाल में मधु मुल्ला ने भगवान शिव पर आपत्तिजनक पोस्ट की शेयर, भड़के आम हिंदू: BJP नेता सुवेंदु अधिकारी ने की गिरफ्तारी की...

भगवान शिव पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने वाले मधु मुल्ला के खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है। बीजेपी ने सख्त कार्रवाई की माँग की है।
- विज्ञापन -