Homeदेश-समाजमाथे पर तिलक और हाथ में त्रिशूल, हिंदू-गोरक्षक बनने का नाटक कर उमर गैंग...

माथे पर तिलक और हाथ में त्रिशूल, हिंदू-गोरक्षक बनने का नाटक कर उमर गैंग करता था गोतस्करी-गोहत्या: UP पुलिस ने पैर में गोली मार कर पकड़ा

सरगना उमर गोतस्करी करने के लिए गोरक्षक बन कर गायों को ले जाता था। वह गायों की तस्करी वाली गाड़ी में आगे गमछा डाल कर बैठता था। साथ ही माथे पर तिलक लगाता था और हाथ में त्रिशूल तक रखता था। कोई अगर उसे पूछता था तो खुद को गोरक्षक बताता था।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पुलिस ने 7 गोतस्कर को मुठभेड़ के बाद पकड़ा है। यह सभी हिन्दू गोरक्षक बन कर गायों की तस्करी करते थे। गायों को काटने के लिए ले जाने के दौरान यह भगवा गमछा गले में डाल लेते थे और माथे पर तिलक लगा कर चलते थे। इनके खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि 8 दिसम्बर, 2024 को उसे रात में सतरिख थाना क्षेत्र में गोतस्करों के होने की सूचना मिली थी। पुलिस को पता चला था कि यहाँ कुछ लोग एक जंगल में घूम रहे हैं और उनके पास दो तीन गाड़ियाँ भी हैं। इनके पास एक गाय भी बंधी हुई थी।

इसके बाद जब पुलिस टीम मौके पर पहुँची तो इन गोतस्करों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने इसका जवाब दिया। इस फायरिंग में सरवर और गुफरान पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गए। पुलिस ने उनके साथ अंकुल, उमर, नवीजान, इरफ़ान और अजीज को पकड़ा है। यह सभी गोतस्कर बाराबंकी और सीतापुर के रहने वाले हैं।

पुलिस ने इनके पास से 2 तमंचे और गाय काटने वाला चापड़ बरामद किया है। इनके पास से एक इको गाड़ी और एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। एक गाय भी इनके पास से बरामद हुई है। आशंका थी कि यह आसपास से गाय पकड़ कर लाते हैं और फिर उनको काट कर हिन्दू बन कर तस्करी करते हैं।

पुलिस ने खुलासा किया है कि इनका सरगना उमर गोतस्करी करने के लिए गोरक्षक बन कर गायों को ले जाता था। वह गायों की तस्करी वाली गाड़ी में आगे गमछा डाल कर बैठता था। साथ ही माथे पर तिलक लगाता था और हाथ में त्रिशूल तक रखता था। कोई अगर उसे पूछता था तो खुद को गोरक्षक बताता था।

यह ट्रिक उसने पहले गोतस्करी के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद अपनाई थी। पुलिस ने बताया है कि इन गोतस्करों पर पहले से 14 मामले दर्ज हैं। इनमें से अधिकांश मामले गौहत्या सम्बन्धी ही हैं। पुलिस ने इन सभी गोतस्करों के खिलाफ नए मुकदमे भी दर्ज किए हैं और जाँच कर रही है कि कि इन्होने कितनी गायों की तस्करी की है। पुलिस इनके खिलाफ पुराने मुकदमे भी खोल रही है और उन सभी थानों से जानकारी मँगवा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो’: माँग जब जिद में बदल जाए, प्रदर्शन जब राजनीति की टूल बन जाए तो भीड़तंत्र को लोकतंत्र पर हावी...

कॉकरोचों को पता ही नहीं चला कि कब उनके नीचे की जमीन पर बैटिंग कोई और कर रहा है, और वो भी उस खेल में शामिल हो गए।

जौहर यूनिवर्सिटी के फायदे के लिए बना ₹150 करोड़ का फ्लाईओवर, आजम खान ने कौड़ियों के भाव जमीनें हड़पीं: रामपुर के ग्रामीणों ने ऑपइंडिया...

लोगों का आरोप है कि आजम खान अपने घर से सीधे और बिना किसी जाम के यूनिवर्सिटी पहुँचने के लिए इस ₹150 करोड़ के प्रोजेक्ट को पास करवाया था।
- विज्ञापन -