Homeदेश-समाज'करिश्मा मेरी है, दावत में गोली खानी हो तो आना': दूल्हे के घर पर...

‘करिश्मा मेरी है, दावत में गोली खानी हो तो आना’: दूल्हे के घर पर पोस्टर चिपका कर धमकी, लिखा – बरात को श्मशान बना दूँगा

इस मामले में बयान देते हुए हापुड़ पुलिस अधीक्षक ने पोस्टर चिपकने के पीछे लड़की के घर में आंतरिक विवाद के होने की आशंका जताई है।

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में एक आशिक टाइप के व्यक्ति ने एक लड़की को अपनी बताते हुए उसके होने वाले दूल्हे को जान से मारने की धमकी दी है। इसी पोस्टर में बारातियों को भी न आने की की चेतावनी देते हुए बारात को श्मशान बनाने के लिए कहा गया है। लड़की के घर में पुलिस ने FIR दर्ज कर के पोस्टर लगाने वाले की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है। पुलिस को प्रथम दृष्टया मामले में घरेलू कलह की आशंका है। मामला शनिवार (28 जनवरी 2023) का है।

मामला सिंभावली थानाक्षेत्र के गाँव फरीदपुर का है। यहाँ रहने वाले जय सिंह की बेटी करिश्मा की शादी इसी साल फरवरी में होने वाली है। दूल्हे का नाम मोन्टू सिंह बताया जा रहा है। लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत देते हुए बताया है कि 27-28 जनवरी की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर के बाहर धमकी भरा पोस्टर लगा दिया। पीड़ित का दावा है कि यही पोस्टर घर के अलावा भी कुछ अन्य स्थानों पर लगाए गए हैं।

शिकायत में आगे बताया गया है कि पोस्टर चिपकाने के बाद कुछ अज्ञात लोगों ने शीशी में पेट्रोल भर के उसमें आग लगाई और लड़की के घर के अंदर फेंक दिया। इस घटना से हुई आवाज से सो रहा लड़की का परिवार जाग गया। आरोप है कि इस दौरान अज्ञात लोगों ने तमंचे से 3 फायर भी किए। शिकायत के मुताबिक जब आवाज सुन कर मोहल्ले के लोग जमा होने लगे तो आरोपित भाग निकले। लड़की के पिता ने खुद को भयभीत बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की माँग की है। पुलिस ने लड़की के पिता जय सिंह की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ IPC की धारा 307 और 506 के तहत FIR दर्ज कर ली। ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है।

सोशल मीडिया पर यह पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में लिखा गया है, “कान खोल कर सुन लो मोन्टू सिंह दूल्हे राजा। करिश्मा मेरी है। बारात ले कर मत आना नहीं तो तू जिन्दा नहीं बचेगा। बारात श्मशान बना दूँगा। जिस भाई को दावत में गोली खानी हो वो बारात में आए। अभी केवल हल्का सा ट्रेलर दे कर जा रहा हूँ, बाकी फिल्म बारात में चलेगी।” इस पोस्टर के नीचे दिल का निशान बनाया गया है और पोस्टर चिपकने वाले ने नीचे डिफाल्टर नाम से दस्तखत किए हैं।

इस मामले में बयान देते हुए हापुड़ पुलिस अधीक्षक ने पोस्टर चिपकने के पीछे लड़की के घर में आंतरिक विवाद के होने की आशंका जताई है। पुलिस की जाँच सही दिशा में बताते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं ऑपइंडिया से बात करते हुए लकड़ी के पिता जय सिंह ने कहा कि उनकी लकड़ी से पुलिस ने थाने बुला कर किसी अफेयर अदि की पूछताछ की, लेकिन उनकी बेटी का कहीं कोई अफेयर नहीं है। जय सिंह ने हमें बताया कि उन्हें नहीं पता कि पोस्टर किसने लगाए और न ही उन्हें किसी पर शक है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘आधी रात को निकाले हजारों प्रवासी’: बांग्लादेशी घुसपैठियों पर भारत की सख्त पुश-बैक नीति के खिलाफ Financial Times का विलाप, बंगाल सरकार पर बेबुनियाद...

बांग्लादेश ने भारतीय अधिकारियों के साथ सहयोग करने में अनिच्छा दिखाई है। ऐसे में भारतीय अधिकारियों के पास क्या विकल्प बचते हैं? घुसपैठियों के मामले वर्षों से लंबित हैं।

Insta से चाइल्ड पोर्न हटाने के आदेश को ‘ब्लूमबर्ग’ बता रहा META के लिए ‘सिरदर्द’, पड़ी गालियाँ: जानिए कैसे विदेशी मीडिया के लिए बच्चों...

जब इंस्टा से चाइल्ड पोर्नोग्राफी हटाने के लिए भारत सरकार ने मेटा को एक नोटिस जारी किया तो ब्लूमबर्ग ने इसे Regulatory Headache बताया, जिसे पढ़ अब लोग उन्हें गाली दे रहे हैं।
- विज्ञापन -