Homeदेश-समाजराहुल गाँधी सहित सभी कॉन्ग्रेसियों ने दम भर खाया, 2 साल से नहीं दे...

राहुल गाँधी सहित सभी कॉन्ग्रेसियों ने दम भर खाया, 2 साल से नहीं दे रहे 35 लाख रुपए: कैटरिंग मालिक ने दी आत्महत्या की धमकी

2019 में कुल ढाई लाख लोगों के भोजन और नाश्ते का प्रबंध किया था कैटरिंग संचालक मिलन खंडेलवाल ने। कॉन्ग्रेसियों ने भोज तो कर लिया लेकिन ढाई साल बाद भी भुगतान नहीं किए जाने पर कैटरिंग संचालक ने आत्महत्या की धमकी दी है।

कॉन्ग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी की मौजूदगी में दिए गए भोज का ढाई साल बाद भी भुगतान नहीं किए जाने पर कैटरिंग संचालक ने आत्महत्या की धमकी दी है। कैटरिंग संचालक मिलन खंडेलवाल ने कहा है कि उनकी ओर से उठाए जाने वाले कदम के लिए कॉन्ग्रेस नेता जिम्मेदार होंगे।

इस घटना को लेकर बीजेपी ने कॉन्ग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने ट्वीट किया, ”राहुल गाँधी जी जिस गरीब का खाना खाकर आए हो कम से कम उसकी पेमेंट तो कर दीजिए।” वहीं, कॉन्ग्रेस के नेता इसे साजिश बता रहे हैं।

दरअसल, राजस्थान के अजमेर में 14 फरवरी, 2019 को दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में देश भर के कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए थे। अधिवेशन में राहुल गाँधी के अलावा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई सहित कई नेता मौजूद थे।

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, अधिवेशन में शामिल होने वाले प्रतिनिधियों के भोजन और नाश्ते के लिए खंडेलवाल कैटरिंग के संचालक मिलन खंडेलवाल को ठेका दिया गया था। कैटरिंग के भुगतान की जिम्मेदारी चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा को सौंपी गई थी।

कैटरिंग संचालक खंडेलवाल का आरोप है कि उन्हें 71 लाख रुपए का ठेका दिया गया था। उन्होंने कुल ढाई लाख लोगों के भोजन और नाश्ते का प्रबंध किया था। अधिवेशन के दौरान पदाधिकारियों ने उन्हें 36 लाख रुपए का भुगतान तो कर दिया, लेकिन शेष 35 लाख रुपए अब तक नहीं दिया गया है।

मिलन खंडेलवाल का कहना है कि उन्होंने ब्याज पर रुपए लेकर कॉन्ग्रेस प्रतिनिधियों के भोजन और नाश्ते का प्रबंध किया था। लेकिन अब बार-बार रुपए माँगने पर भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में वह अशोक गहलोत, डॉ. रघु शर्मा और सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई सहित कई नेताओं से भी मिल चुके हैं, लेकिन किसी ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया। ऐसे में जब उन्हें कोई दूसरा रास्ता नजर नहीं आया तो उन्होंने दिल्ली जाकर कॉन्ग्रेस मुख्यालय में आत्महत्या करने की बात कही।

इस मामले पर सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई का कहना है कि उन्होंने वीर सावरकर, आरएसएस और भाजपा के खिलाफ बोला है, इसलिए किसी ने हंगामा करने के लिए एक व्यक्ति को भेज दिया। उनके अनुसार यह भाजपा की साजिश है।

सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह ने कैटरिंग के मालिक मिलन खंडेलवान को हिस्ट्रीशीटर बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ अजमेर के कई पुलिस थानों में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। इनके अनुसार मिलन खंडेलवाल को तय रकम का भुगतान कर दिया गया है, लेकिन वह ब्लैकमेल कर ज्यादा रुपए माँग रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -