Homeदेश-समाजराजस्थान: अस्पताल में लड़की का नग्न शव, कॉन्ग्रेस MLA बोले- प्रेम प्रसंग का मामला;...

राजस्थान: अस्पताल में लड़की का नग्न शव, कॉन्ग्रेस MLA बोले- प्रेम प्रसंग का मामला; परिजनों का रेप का आरोप

इससे पहले जब दो नाबालिग लड़कियों की खबर बारां से सामने आई थी, तब भी प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्विटर पर यह दावा किया था कि नाबालिगों के साथ जबरदस्ती नहीं हुई और वह अपनी मर्जी से लड़कों के पास गई थी।

कॉन्ग्रेस शासित राजस्थान से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रदेश के बांसवाड़ा जिले के खमेरा थानांतर्गत एक अस्पताल में नग्न अवस्था में एक लड़की का शव मिला है। इसकी जानकारी टाइम्स नाउ की रिपोर्ट में दी गई है।

पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 302(हत्या), 366 (अपहरण) और 372 (वेश्यावृत्ति के लिए नाबालिग बच्चों को बेचना) में मामला दर्ज किया है। परिवार के बार-बार अपील करने के बावजूद कथित तौर पर अभी तक मृतका का पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ है। टाइम्स नाऊ के अनुसार, घटनास्थल से फरार होने से पहले आरोपित ने पीड़िता को अस्पताल में छोड़ा था।

परिवार का दावा है कि उनकी लड़की का बलात्कार किया गया और जहर देकर मारा गया। लेकिन, तब भी पुलिस ने इस मामले में आरोपित के ख़िलाफ़ रेप की धारा नहीं लगाई। इसी बीच घटोल के कॉन्ग्रेस एमएलए हरेंद्र निनामा ने लड़की पर हुए अत्याचारों को तुच्छ बताने के प्रयास में पूरे घटनाक्रम को प्रेम-प्रसंग से जोड़ दिया।

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है कि किसी कॉन्ग्रेस नेता ने रेप के मामले को ‘छोटा’ बताने का प्रयास किया हो। इससे पहले जब दो नाबालिग लड़कियों की खबर बारां से सामने आई थी, जिन्हें कोटा,जयपुर, अजमेर ले जाकर 3 दिनों तक रेप किया गया, तब भी प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्विटर पर यह दावा कर दिया था कि नाबालिगों के साथ जबरदस्ती नहीं हुई और वह अपनी मर्जी से लड़कों के पास गई थी।

राजस्थान के सीएम ने ट्वीट कर बताया था कि लड़कियों ने सीआरपीसी सेक्शन 164 के बयान में मजिस्ट्रेट के सामने खुद स्वीकार किया है कि उन्हें लड़कों द्वारा मजबूर नहीं किया गया था। इसके अलावा सीएम ने उन लड़कों के भी नाबालिग होने का दावा अपने ट्वीट में किया।

बता दें कि प्रदेश सीएम का बयान ऐसे मामले में सामने आया था, जहाँ दोनों पीड़ित बहनों ने कथित तौर पर कैमरे पर स्वीकार किया था कि दोनों लड़कों ने उनका अपहरण कर लिया था और उन्हें नशीली दवा देकर उनका कई दिनों तक बलात्कार किया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -