Homeदेश-समाजराजस्थान के कैबिनेट मंत्री 'श्री सलमान खान' के 'श्री बॉडीगार्ड जी' से मिले, बिना...

राजस्थान के कैबिनेट मंत्री ‘श्री सलमान खान’ के ‘श्री बॉडीगार्ड जी’ से मिले, बिना मास्क लगाए… पूरे राज्य में लगा है कर्फ्यू

"फ़िल्म अभिनेता श्री सलमान खान के अंगरक्षक शेरा के नाम से प्रसिद्ध श्री गुरमीत सिंह जॉली जी ने निवास पर मुलाकात की।" - इस ट्वीट के बाद 'श्री मंत्री जी' ने जो काम किया, सोशल मीडिया पर लोग उसे खुल कर बता रहे हैं!

राजस्थान में एक कैबिनेट मंत्री हैं। नाम है – डॉ. रघु शर्मा। सलमान खान के बड़े फैन हैं शायद! शायद इतने बड़े कि उनसे मिलने की चाहत रखते हैं, न मिल सके तो उनके बॉडीगार्ड से मिल कर दिल को खुश कर लेते हैं।

पहले तो उनका ट्वीट देखा जाए। पढ़ा भी जाए। एक-एक शब्द कैसे चासनी में डूब कर लिखा गया है – ध्यान से पढ़िए।

“फ़िल्म अभिनेता श्री सलमान खान के अंगरक्षक शेरा के नाम से प्रसिद्ध श्री गुरमीत सिंह जॉली जी ने निवास पर मुलाकात की।” – यह लाइन डॉ. रघु शर्मा ने लिखी है।

ध्यान दीजिए – श्री सलमान खान, श्री गुरमीत सिंह जॉली जी… बॉडीगार्ड फिल्म में सलमान खान खुद को भी शायद इतना इज्जत नहीं दिए होंगे, जितना उनके बॉडीगार्ड को राज्य के एक कैबिनेट मंत्री से मिल रहा है।

राजस्थान से सलमान का रिश्ता

काला हिरण सलमान को बहुत पसंद है। पसंद न होती तो सैकड़ों मीडिया रिपोर्ट आपने अब तक पढ़ी न होती। आश्चर्य यह कि जब-जब काला हिरण और सलमान की चर्चा मीडिया में होती है, राजस्थान उसमें जुड़ ही जाता है। शायद इसी कारण से लोग ऐसे ट्वीट कर रहे हैं। ‘श्री मंत्री जी’ जो काम कर रहे हैं, उसे खुल कर बता रहे हैं शायद!

कुछ लोग मर्यादा लाँघ कर ‘श्री मंत्री जी’ के साथ औकात शब्द का प्रयोग कर रहे हैं, जो सर्वथा अनुचित है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुन कर आए हुए जनप्रतिनिधि भले कुछ करें लेकिन लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने वाले वोटर हमेशा संसदीय भाषा और मर्यादा का ख्याल रखें, यह राजनाति शास्त्र की किताब में कहा गया है। वरना ‘श्री मंत्री जी’ न्यायिक प्रक्रिया में जाकर मानहानि का केस ठोंक सकते हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अरुणाचल के सियांग डैम से लेकर मध्यप्रदेश के न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट तक का विरोध क्यों? जानिए प्रदर्शन का विदेशी फंडिंग और पादरी कनेक्शन

देश में हर बड़े विकास प्रोजेक्ट के शुरू होने से पहले ही विरोध शुरू हो जाता है। मध्य प्रदेश में परमाणु ऊर्जा परियोजना, अरुणाचल प्रदेश में सियांग अपर बांध सबका क्यों हो रहा विरोध?

कभी ईद पर तो कभी होली के बाद दंगे, मंदिरों पर पड़ा ताला और छीन लिए गए बिजनेस: जानें कैसे मुरादाबाद में विक्टिम मुस्लिम...

मुरादाबाद की जिस कहानी में मुस्लिमों को विक्टिम बताया जा रहा है असल में वहाँ सबसे ज़्यादा नुकसान में हिंदू ही हैं। हिंदुओं को बहुसंख्यक से अल्पसंख्यक बनाया गया, उनके धंधे छीन लिए गए, उनके पुजारी मार दिए गए और उनके मंदिरों पर ताले जड़ दिए गए।
- विज्ञापन -