Homeदेश-समाजपति ने समझा उपन्यास लेकिन पत्नी पढ़ रही थी बाइबिल... हनुमान चालीसा के कारण...

पति ने समझा उपन्यास लेकिन पत्नी पढ़ रही थी बाइबिल… हनुमान चालीसा के कारण छोड़ा घर: बच्चों को ईसाई बनाने का डर, पुलिस से पति की गुहार

राजस्थान के उदयपुर से ईसाई में धर्मान्तरण का एक मामला सामने आया है। यहाँ एक पति ने अपनी बीवी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में पति ने कहा है कि उसकी पत्नी ईसाई बन गई है और आशंका है कि अब नाबालिग बेटे की भी जल्द ही धर्म परिवर्तन कराएगी। महिला शुक्रवार (23 फरवरी 2024) से अपने 12 वर्षीय बेटे को लेकर घर से गायब है।

राजस्थान के उदयपुर से ईसाई में धर्मान्तरण का एक मामला सामने आया है। यहाँ एक पति ने अपनी बीवी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में पति ने कहा है कि उसकी पत्नी ईसाई बन गई है और आशंका है कि अब नाबालिग बेटे की भी जल्द ही धर्म परिवर्तन कराएगी। महिला शुक्रवार (23 फरवरी 2024) से अपने 12 वर्षीय बेटे को लेकर घर से गायब है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला उदयपुर के घंटाघर थाना क्षेत्र घंटाघर का है। यहाँ छबिला भेरू रोड पर ज्वैलरी का काम करने वाले प्रकाश सोनी अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में उनकी पत्नी के अलावा 12 साल का एक बेटा और 14 साल की एक बेटी है। पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी रेखा कुछ समय से चर्च जा रही है और बाइबिल सहित ईसाई मजहब की पुस्तकें पढ़ रही है।

पति ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले से उनकी पत्नी रेखा दोनों बच्चों को भी ईसाई पद्धति से रहने की शिक्षा देने लगी है। इस पर उन्होंने अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन उस पर कोई असर नहीं पड़ा। वो जब भी पत्नी को समझाने की कोशिश करते, दोनों के बीच झगड़ा हो जाता और मारपीट तक की नौबत आ थी। रेखा में पूजा-पाठ करने पर भी नाक-भौं सिकोड़ने लगी थी।

इतना ही नहीं, रेखा घर आने वाले रिश्तेदारों को भी ईसाई मत अपनाने के लिए कहने लगी थी। एक दिन मंगलवार को प्रकाश अपने घर में हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे। तभी रेखा घर छोड़ कर चली गईं थी। उसके बाद से वह अलग रह रही है। रेखा उनसे अलग रहते हुए करीब एक महीने हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि उनके साथ उनके बुजुर्ग माता-पिता और दो बच्चे रहते हैं।

शिकायत में प्रकाश ने आगे लिखा कि शुक्रवार (23 फरवरी 2024) को उनकी बेटी और बेटा एक साथ पढ़ने स्कूल गए थे। शाम को बेटी तो वापस लौट आई, लेकिन बेटा नहीं लौटा। जब उन्होंने पता किया तो बेटा अपनी माँ रेखा के पास मिला। प्रकाश का आरोप है कि उनकी पत्नी जल्द ही उनके बेटे का भी धर्मान्तरण करवा सकती है। फ़िलहाल रेखा उदयपुर में ही अपने चचेरे भाई के घर रहती है।

परिवाद के माध्यम से दी गई शिकायत में प्रकाश सोनी ने यह भी बताया है कि उन्होंने 20 फरवरी को ही स्थानीय पुलिस को अपनी पत्नी की हरकतों के बारे में लिखित तौर पर सूचित कर दिया था। हालाँकि, तब उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई थी। उदयपुर के ACP ने परिवाद का संज्ञान लेकर अधीनस्थों को कार्रवाई का आदेश दिया है।

जाँच के दौरान पुलिस ने रेखा सोनी के बयान दर्ज किए हैं। रेखा ने अपने पति के आरोपों को सिरे से ख़ारिज कर दिया है। उन्होंने ईसाई में अपने धर्मान्तरण के दावों को भी बेबुनियाद बताया है। पुलिस ने प्रकाश सोनी और बच्चों के बयान भी दर्ज किए हैं। थाना प्रभारी भवानी सिंह के मुताबिक, मामले की गहनता से जाँच की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘हर हिंदू घर में है संभावित हत्यारा-बलात्कारी’: वामपंथी अपूर्वानंद ने हिंदुओं के खिलाफ फिर उगला जहर, मुस्लिमों को बताया पीड़ित

यूट्यूब चैनल 'सत्य हिंदी' पर वामपंथी अपूर्वानंद ने फिर हिंदुओं के खिलाफ जहर उगला। कहा कि हर हिंदू घर में संभावित हत्यारा-बलात्कारी छिपा हुआ।

‘राख’ पहली नहीं: ‘तांडव’ में हिंदू देवताओं का मजाक, ‘दहाड़’ में लव जिहाद पर पर्दा, ‘पाताल लोक’ में हिंदू-सिखों की नकारात्मक छवि; लंबी है...

किरदारों की पहचान बदलना, हिंदुओं को खलनायक और मुसलमानों को पीड़ित दिखाना: ‘दहाड़’ से ‘राख’ तक Prime Video के शोज में दिखता एक जैसा पैटर्न।
- विज्ञापन -