Homeदेश-समाज'राहुल राठौर नाम बताया था आसिफ के बेटे ने, बहला-फुसला कर भगा ले गया...

‘राहुल राठौर नाम बताया था आसिफ के बेटे ने, बहला-फुसला कर भगा ले गया मेरी बेटी को’ – रेवाड़ी केस में नया खुलासा

मुस्लिम लड़के ने अपनी पहचान छुपा खुद को 'राहुल राठौर' बताया था। चचेरे भाई के लिए JCB चलाते हुए वो घर आने-जाने लगा। इसके बाद वो चुपचाप हमारी नाबालिग लड़की से मिलने लगा और आखिरकार...

हरियाणा के रेवाड़ी में 16 साल की एक नाबालिग लड़की के गायब होने के कई दिनों बाद उसके माता-पिता ने आरोप लगाया कि उसे एक मुस्लिम लड़का बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। माँ ने कहा था कि मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाले एक जेसीबी चालक ने उनकी बेटी को फँसाया और 11 अक्टूबर को उसे भगा ले गया।

अब माँ ने खुलासा किया कि पिछले 6 महीने से उनके चचेरे भाई के लिए जेसीबी चलाने वाले मुस्लिम लड़के ने लड़की के परिवार के करीब आने के लिए खुद को हिंदू बताया था। मुस्लिम लड़के ने अपनी पहचान छुपा लिया और खुद को ‘राहुल राठौर’ बताया था। जबकि उसके पिता का नाम आसिफ़ है और वह मूल रूप से हरियाणा के फ़िरोज़पुर झिरका के पास के एक गाँव से है। 

माँ ने कहा कि मुस्लिम लड़का उनके चचेरे भाई के लिए जेसीबी चलाते हुए नियमित रूप से उनके घर आने-जाने लगा। इसके बाद वो बिना उनकी जानकारी के चुपचाप नाबालिग लड़की से मिलने लगा और आखिरकार उसे बहला-फुसला कर भगा ले गया।

इसके साथ ही नाबालिग पीड़िता के परिवार ने पुलिस पर भी मामले को ठीक से नहीं देखने पर नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मामले पर ध्यान नहीं दे रही है। वो उनकी बेटी को वापस लाने की पूरी कोशिश नहीं कर रहे हैं।

पीड़िता की दुखी और परेशान माँ ने कहा, “हम खुद को मार देंगे। जो भी करना होगा, हम करेंगे। सड़कों को ब्लॉक करना हो या पुलिस स्टेशन के सामने प्राण त्यागना, हम सब करेंगे। हर दिन मरने की तुलना में एक बार मरना बेहतर है।”

इस बीच, पुलिस ने जानकारी दी है कि उन्होंने कई टीमों का गठन किया है, जो पीड़िता और आरोपित की तलाश के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं। खौल थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने कहा, “हमें 11 अक्टूबर से एक नाबालिग लड़की के लापता होने की सूचना मिली। उनके परिवार के लिए काम करने वाला एक लड़का लड़की के साथ लापता है। हमने एक मामला दर्ज किया है और लड़की को खोजने के लिए कई जगहों पर छापे मारे हैं। एक बार लड़की का पता लगाने के बाद सब कुछ सामने आ जाएगा।”

गौरतलब है कि हरियाणा के रेवाड़ी से यह मामला उस समय सामने आया, जब कुछ दिनों पहले ही तौसीफ नाम के मुस्लिम युवक ने निकिता तोमर नामक हिंदू लड़की को दिनदहाड़े गोली चला कर मार डाला। निकिता की गलती बस यही थी कि उसने धर्म परिवर्तन करने से मना किया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

देशभर से गिरफ्तार हुए 9 आतंकी, चर्चा में आया मुन्ना झिंगाड़ा: जानिए डी कंपनी से उसका क्या है कनेक्शन, पाकिस्तान से कैसे रची जा...

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद का खास मुन्ना झिंगाड़ा भारत को दहलाने की साजिश रच रहा है। हाल ही में 9 आतंकियों की गिरफ्तारी में उसका नाम आया है। वह आईएसआई का मॉड्यूल चलाता है।

गाँव की बिजली काटकर इस्लामी भीड़ ने हिंदू परिवारों पर किया हमला, पुलिस पर भी पत्थर बरसाए: गुजरात के कच्छ का मामला, 23 के...

गुजरात के रायधनपार पर मुस्लिम ग्रुप ने हमला कर दिया। पहले गाँव की बिजली काट दिया और फिर गाँव में हथियार लेकर घुस गए। वहाँ पहुँचे पुलिस वालों पर भी हमला बोला।
- विज्ञापन -