Homeदेश-समाजसिर पर कट, कलाई-पैर में चोट... ऋषभ पंत के जख्म BCCI ने बताए, बेस्ट...

सिर पर कट, कलाई-पैर में चोट… ऋषभ पंत के जख्म BCCI ने बताए, बेस्ट ट्रीटमेंट का दिलाया भरोसा: मैदान पर वापसी में लगेगा समय

"मेरी प्रार्थनाएँ ऋषभ पंत के साथ हैं। आशा है कि वे जल्द ही ठीक हो जाएँगे। मैंने उनके परिवार और उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों से बात की है। उनकी हालत स्थिर है और कुछ जरूरी जाँच होने हैं। हम उन्हें हर संभव सहायता मुहैया कराएँगे।"

ऋषभ पंत को सर, कलाई, टखने, पैर के अँगूठे में चोटें आई हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी है। साथ ही उन्हें बेस्ट ट्रीटमेंट दिलाने का भरोसा दिया है। विकेटकीपिंग के दौरान घुटने, टखने और कलाई में काफी मूवमेंट होता है। ऐसे में माना जा रहा है कि क्रिकेट के मैदान में वापसी करने में पंत को समय लग सकता है।

पंत शुक्रवार की सुबह रूड़की जाते समय भीषण सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए थे। डिवाइडर से टकराने के बाद उनके कार में आग लग गई थी। वे खुद कार चला रहे ​थे।

बीसीसीआई के मुताबिक ऋषभ पंत के माथे पर दो कट हैं। उनके दाहिने घुटने का लिगामेंट फट गया है। इसके अलावा उनकी दाहिनी कलाई, टखने, पैर के अँगूठे पर भी चोट आई है। बीसीसीआई की तरफ से बताया गया कि पंत की हालत स्थिर है और उन्हें देहरादून मैक्स अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। आगे के उपचार के लिए एमआरआई स्कैन किया जाएगा।

बयान में आगे कहा गया कि बीसीसीआई पंत के परिवार और उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों के साथ लगातार संपर्क में है। उनका बढ़िया से बढ़िया इलाज कराया जाएगा। हादसे से उबरने में पूरी तरह से सहायता की जाएगी।

बोर्ड के सचिव जय शाह ने ट्वीट कर कहा है, “मेरी प्रार्थनाएँ ऋषभ पंत के साथ हैं। आशा है कि वे जल्द ही ठीक हो जाएँगे। मैंने उनके परिवार और उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों से बात की है। उनकी हालत स्थिर है और कुछ जरूरी जाँच होने हैं। हम उन्हें हर संभव सहायता मुहैया कराएँगे।”

देहरादून के मैक्स अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशीष याग्निक ने जानकारी दी है कि पंत को कोई गंभीर चोट नहीं लगी है। उन्होंने भी सिर, कमर, घुटने और पैर में चोट की बात कही है। उन्होंने कहा है कि हड्डी रोग विशेषज्ञ, प्लास्टिक सर्जन, फिजिशियन समेत तमाम डॉक्टरों की टीम उनके उपचार में लगी है। जाँच के बाद अस्पताल की तरफ से उनके स्वास्थ्य को लेकर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

इसके पहले पंत का इलाज करने वाले डॉक्टर सुशील नागर ने जानकारी दी है कि उनकी पीठ पर जो जख्म है वह जलने का नहीं है। आग लगते ही पंत ने कार की खिड़की तोड़ दी थी और बाहर कूद गए थे। पीठ के बल सड़क पर गिरने से उनकी चमड़ी छिल गई थी।

फोटो साभार- आजतक

आपको बता दें कि पंत कार से दिल्ली से अपने घर रुड़की जा रहे थे। इस दौरान नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर जलकर राख हो गई।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -