Sunday, September 1, 2024
Homeदेश-समाजहिन्दू महिला को बंधक बनाया, मस्जिद में कबूल करवाया इस्लाम: रेप, अश्लील वीडियो, वसूली......

हिन्दू महिला को बंधक बनाया, मस्जिद में कबूल करवाया इस्लाम: रेप, अश्लील वीडियो, वसूली… अहमद सहित 10 पर FIR

घटना के कई दिन बाद तक पीड़िता को बंधक बनाकर रखा गया था। दूसरी ओर उसके परिजन उसकी तलाश करते रहे। 16 मार्च को ग्राम प्रधान के हस्तक्षेप के बाद महिला आरोपितों के चंगुल से छूटी।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र की एक महिला के साथ रेप करने और अश्लील वीडियो बनाकर वसूली करने का मामला उजागर हुआ है। महिला का आरोप है कि रेप के बाद उसका जबरन धर्म परिवर्तन करवाया गया और बाद में उसकी वीडियो इंटरनेट पर अपलोड कर दी गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 10 लोगों के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि वह पैन कार्ड बनवाने जनसेवा केंद्र पर गई थी। वहीं उसे अहमद मिला। बहुत कहने के बावजूद कई दिनों तक अहमद ने उसका पैन कार्ड नहीं बनवाया। फिर एक दिन सहारनपुर चलने की बात कहने लगा। 

पीड़िता की मानें तो अहमद एक दिन उसे सहारनपुर के किसी होटल ले गया। जहाँ उसने उसको (पीड़िता को) नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली। पीड़िता का कहना है कि उसके बाद से अहमद उसे ब्लैकमेल करने लगा। फरवरी में उसकी शादी होने के बाद भी अहमद ने प्रताड़ित करना नहीं छोड़ाऔर उससे 50 हजार रुपए की माँग करने लगा।अपनी आदत से बाज नहीं आया और उससे 50 हजार रुपए की माँग करने लगा।

महिला ने परेशान होकर घर से 50 हजार रुपए चोरी किए और अहमद के पास लेकर गई। वहाँ अहमद के रिश्तेदार- शबाना, रफीक, असरफ, युनुस, युसुफ और उसके अन्य दोस्तों ने मिलकर उसे बंधक बना लिया। उसे एक मस्जिद ले गए, जहाँ धर्मपरिवर्तन करवाने के बाद कागजों पर उससे साइन करवाए गए। 

घटना के कई दिन बाद तक उसे बंधक बनाकर एक गाँव में रखा गया। इस बीच पीड़िता के परिजन उसकी तलाश करते रहे। 16 मार्च को ग्राम प्रधान के हस्तक्षेप के बाद महिला आरोपितों के चंगुल से छूटी। इसके बाद सोमवार को उसने थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस अधिकारी उमेश रोरिया ने बताया कि सभी मामला दर्ज कर जाँच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जनता की समस्याएँ सुन रहे थे गिरिराज सिंह, AAP पार्षद शहज़ादुम्मा सैफी ने कर दिया हमला: दाढ़ी-टोपी का नाम ले बोले केंद्रीय मंत्री –...

शहजादुम्मा मूल रूप से बेगूसराय के लखमिनिया का रहने वाला है। वह आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है जो वर्तमान में लखमिनिया से वार्ड पार्षद भी है।

चुनाव आयोग ने मानी बिश्नोई समाज की माँग, आगे बढ़ाई मतदान और काउंटिंग की तारीखें: जानिए क्यों राजस्थान में हर वर्ष जमा होते हैं...

बिश्नोई समाज के लोग हर वर्ष गुरु जम्भेश्वर को याद करते हुए आसोज अमावस्या मनाते है। राजस्थान के बीकानेर में वार्षिक उत्सव में भाग लेते हैं।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -