Homeदेश-समाजदेवभूमि उत्तराखंड में नाबालिग लड़की के साथ अश्लीलता, चमोली का सैलून संचालक आरिफ फरार:...

देवभूमि उत्तराखंड में नाबालिग लड़की के साथ अश्लीलता, चमोली का सैलून संचालक आरिफ फरार: नाराज़ लोगों ने निकाली आक्रोश रैली, दुकान में तोड़फोड़

तहरीर में बताया गया था कि सैलून चलाने वाला 24 वर्षीय आरिफ पिछले लम्बे समय से पीड़िता को पीड़िता को गंदे-गंदे इशारे कर रहा था।

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की घटना से तनाव फैल गया है। छेड़छाड़ का आरोप सैलून चलाने वाले आरिफ पर लगा है। पीड़िता के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। घटना से नाराज लोगों ने जुलूस निकाल कर विरोध जताया है। आरोपित की दुकान में तोड़फोड़ भी की गई है। शनिवार (31 अगस्त, 2024) को पुलिस ने केस दर्ज कर के फरार हो चुके आरिफ की तलाश शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना चमोली जिले के नंदानगर की है। यहाँ शनिवार को एक नाबालिग पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर में बताया गया था कि सैलून चलाने वाला 24 वर्षीय आरिफ पिछले लम्बे समय से पीड़िता को पीड़िता को गंदे-गंदे इशारे कर रहा था। शुरुआत में पीड़िता ने इन हरकतों को अनदेखा किया। 22 अगस्त को आरिफ ने एक बार फिर से पीड़िता को गंदे इशारे किए। इस बार पीड़िता ने रोते हुए अपनी माँ को सारी बात बता दी।

लड़की के पिता ने इसी दिन पुलिस में तहरीर दे कर आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग की। पुलिस ने केस दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी।

इस बीच घटना की जानकारी हिन्दू संगठन के सदस्यों सहित स्थानीय जनता को भी लग गई। स्थानीय लोगों ने आरिफ की दुकान में तोड़फोड़ की। हालाँकि पुलिस ने मौके पर पहुँच कर लोगों को समझाया-बुझाया। घटना के विरोध में लोगों ने एक रैली निकाली और नारेबाज़ी की है। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच व अन्य जरूरी कार्रवाई कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हिंदू बन लॉरा फ्रांसिस ने मंदिर में किया विवाह, फिर भी तमिलनाडु सरकार ने गर्भगृह में पूजा से रोका: हाई कोर्ट ने दिया अधिकार,...

मद्रास हाई कोर्ट ने कहा कि विदेशी नाम या नागरिकता से हिंदू पहचान तय नहीं होती। अमेरिकी महिला को मंदिर में पूजा और प्रवेश का पूरा अधिकार मिला।

‘तमिलनाडु को अलग देश होना चाहिए’: मद्रास HC ने कहा- यह देशद्रोह नहीं, आज के दौर में ऐसा बयान देश/सरकार के खिलाफ नफरत फैलाना...

मद्रास हाई कोर्ट ने कहा कि देशद्रोह के आरोपों की समीक्षा हमेशा वर्तमान सामाजिक ताने-बाने और माहौल को ध्यान में रखकर की जानी चाहिए।
- विज्ञापन -