Homeदेश-समाज'गुस्ताख-ए-नबी की एक सजा... सिर तन से जुदा': UP के सिद्धार्थ नगर में खुलेआम...

‘गुस्ताख-ए-नबी की एक सजा… सिर तन से जुदा’: UP के सिद्धार्थ नगर में खुलेआम ईद के मौके पर लगे नारे, जुलूस में महिलाएँ और बच्चे भी शामिल

वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सवाल किया जा रहा है कि आखिर कब तक ईशनिंदा के नाम की जा रही हत्याओं को जायज बताया जाता रहेगा। अब तो ये नारे त्योहारों का हिस्सा बनाए जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर से ईद-मिलाद-उन-नबी के मौके पर खुलेआम जुलूस में ‘सर तन से जुदा’ के नारे लगते सुनाई पड़े। सामने आई वीडियो में इस जुलूस में महिलाओं और बच्चों की अच्छी खासी संख्या देखी जा सकती है।

वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सवाल किया जा रहा है कि आखिर कब तक ईशनिंदा के नाम पर की जा रही हत्याओं को जायज बताया जाता रहेगा। धीरे-धीरे अब तो ये नारे त्योहारों का हिस्सा बनाए जा रहे हैं।

जुलूस की वीडियो क्लिप स्वराज की पत्रकार स्वाति गोयल शर्मा ने अपने एक्स पर शेयर की है। उन्होंने वीडियो को शेयर कर सवाल पूछे। वहीं वीडियो के नीचे सिद्धार्थनगर पुलिस का जवाब भी आया। उन्होंने बताया कि इस घटना के संबंध में डुमरियागंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हो गया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले सिद्धार्थनगर में गणेश विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी की घटना सामने आई थी। कुछ अराजक तत्वों ने विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी की थी। मामला शोहरतगढ़ से सामने आया था।

अब ईद के मौके पर सिद्धार्थ नगर से ऐसी भड़काऊ नारेबाजी की वीडियो प्रकाश में आई है। इसके अलावा मुरादाबाद में बारावफात जुलूस में भी विवादित नारेबाजी सामने आई। घटना की सूचना होने पर बजरंग दल के लोगों ने पुलिस थाने के सामने प्रदर्शन किया। पुलिस ने इस मामले में भी केस दर्ज करके उचित कार्रवाई की बात कही है। हालाँकि अभी तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को ढाल बनाकर वामपंथी और कट्टरपंथी ताकतें कर रही हैं देश में अराजकता फैलाने की कोशिश

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद विपक्षी नेताओं ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया, जबकि सोशल मीडिया पर कई भड़काऊ पोस्ट और धमकियाँ सामने आईं।

NEET-UG पेपर लीक और कोचिंग माफिया, CBI ने सॉल्वर गैंग से जुड़े 45 के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट: पढ़ें मेडिकल एंट्रेन्स टेस्ट की...

रिपोर्ट में प्रश्नपत्र लीक मामलों में शामिल आरोपितों, उनके तरीकों, CBI जाँच और परीक्षा प्रणाली में जरूरी सुधारों का विश्लेषण करती है।
- विज्ञापन -