Homeदेश-समाजNSG कमांडो की फर्जी ID लेकर PM मोदी के कार्यक्रम में घुसा संदिग्ध, VIP...

NSG कमांडो की फर्जी ID लेकर PM मोदी के कार्यक्रम में घुसा संदिग्ध, VIP एरिया में जाते टाइम सुरक्षाकर्मियों ने धरा: जाँच एजेंसियाँ कर रहीं पूछताछ

सुरक्षा एजेंसियों ने मुंबई में एक ऐसे संदिग्ध को गिरफ्तार किया है जिसने NSG कमांडो की फर्जी पहचान से मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने की कोशिश की थी। आरोपित फिलहाल हिरासत में बताया जा रहा है जिस से पुलिस के साथ केंद्रीय एजेंसियाँ भी पूछताछ कर रहीं हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाराष्ट्र दौरे के दौरान कार्यक्रम में एक व्यक्ति के फर्जी पहचान पत्र के साथ घुसने की साजिश का मामला सामने आया है। बताया जा रहा कि सुरक्षा एजेंसियों ने मुंबई में एक ऐसे संदिग्ध को गिरफ्तार किया है जिसने NSG कमांडो की फर्जी पहचान से मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने की कोशिश की थी। आरोपित फिलहाल हिरासत में बताया जा रहा है जिस से पुलिस के साथ केंद्रीय एजेंसियाँ भी पूछताछ कर रहीं हैं। मामला गुरुवार (19 जनवरी 2023) का बताया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी मुंबई में थे। यहाँ पर वो 38,800 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन कर रहे थे। कार्यक्रम स्थल बांद्रा-कुर्लाकॉम्प्लेक्स था। इस कार्यक्रम में सुरक्षा चाक-चौबंद थी। अन्य बलों के अलावा लगभग 4500 पुलिस के जवान सुरक्षा में तैनात थे। इस दौरान एक व्यक्ति NSG कमांडो के पहचान पत्र पर VIP दीर्घा में जाने का प्रयास कर रहा था। शक के आधार पर जवानों ने उसे रोका तो उसका नाम रामेश्वर मिश्रा पाया गया। रामेश्वर की उम्र लगभग 35 साल है।

रामेश्वर VIP दीर्घा में जाने के लिए NSG कमांडों का पास सुरक्षाकर्मियों को दिखा रहा था। बताया जा रहा है कि वो पहचान पत्र फर्जी है। वहीं हिरासत में होने के बावजूद नवी मुंबई का रहने वाला रामेश्वर खुद के भारतीय सेना की गार्डस रेजिमेंट से होने का दावा कर रहा है। मामले की जाँच के लिए सैन्य अधिकारी भी पहुँच गए हैं। सुरक्षा एजेंसियाँ की बात की पड़ताल कर रहीं हैं कि रामेश्वर VIP लॉबी की तरफ ही क्यों जाना चाह रहा था।

जिस समय रामेश्वर VIP दीर्था में घुसने की कोशिश कर रहा था उसके डेढ़ घंटे बाद मोदी कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे थे। आख़िरकार रामेश्वर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित पर IPC की धारा 171, 465, 468 और 471 के तहत FIR दर्ज हुई है। रामेश्वर को बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया जहाँ से 24 जनवरी तक उसे पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। रामेश्वर मिश्रा ने BSC तक पढ़ाई की है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कॉकरोचों के प्रदर्शन में घुसी नेहा बोरा कौन है? जानिए AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष का चिट्ठा- उमर खालिद को बताती है बेचारा, ब्राह्मणों से...

आइए जानते हैं CJP के प्रदर्शन में घुसकर वामपंथी एजेंडे को हवा देने वाली नेहा बोरा कौन हैं और कैसे वो ब्राह्मणों के खिलाफ जहर उगलती आईं हैं।

गाजियाबाद के सीवर प्लांट में पोलियो वायरस मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, किसी बच्चे में संक्रमण नहीं: जानिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने कैसे बढ़ाई...

गाजियाबाद के सीवर में पोलियो वायरस मिला। यह वायरस पोलियो वैक्सीन के कमजोर अंश से विकसित होता है जो कमजोर टीकाकरण वाले इलाकों में फैलता है।
- विज्ञापन -