Homeदेश-समाजमूसेलावा हत्याकांड: गैंगस्टरों के 60 ठिकानों पर NIA के 160 अधिकारियों ने मारी रेड,...

मूसेलावा हत्याकांड: गैंगस्टरों के 60 ठिकानों पर NIA के 160 अधिकारियों ने मारी रेड, सलमान खान पर हमले की साजिश का भी खुलासा

NIA की रेड से पहले पंजाब पुलिस ने मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए आरोपितों के बारे में जानकारी दी थी। साथ ही बताया था कि आरोपितों से शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि वे बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान हमला करने की योजना बना रहे थे।

राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) ने सोमवार (12 सितंबर 2022) को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की हत्या के मामले में देश के कई हिस्सों में छापेमारी की। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मूसेवाले की हत्या से जुड़े संदिग्ध आतंकी गिरोहों का पता लगाने के संबंध में एनआईए दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में छापेमारी हुई।

इसके अलावा अन्य गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए देश की कई अन्य जगहों पर रेड पड़ी। कुल 60 जगह बताई जा रही है जहाँ अब तक NIA के 160 अधिकारियों ने रेड मारी है। इसमें गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अलावा भी कई गैंग को टारगेट किया गया है।

इस बीच, पंजाब पुलिस ने मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए आरोपितों के बारे में जानकारी दी। साथ ही रविवार (11 सितंबर 2022) को खुलासा किया कि गिरफ्तार आरोपितों से शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि वे बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) पर जानलेवा हमला करने की योजना बना रहे थे।

चंडीगढ़ पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे छठे शूटर दीपक मुंडी (Deepak Mundi) को उसके दो सहयोगियों कपिल पंडित और राजिंदर के साथ 11 सितंबर को पश्चिम बंगाल-नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार किया था। तीनों को मानसा कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मूसेवाला हत्या मामले में पंजाब पुलिस अब तक तक 23 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि मुख्य हत्यारे दीपक मुंडी ने पंजाबी गायक पर अंधाधुंध गोलियाँ चलाई थीं। मामले के अन्य आरोपितों से भी पूछताछ की जाएगी, ताकि सलमान खान के संबंध में और सुराग मिल सके। बताया जा रहा है कि सलमान खान पर हमला करने के लिए लॉरेंस बिश्नोई द्वारा की गई रेकी में आरोपित कपिल पंडित भी शामिल था।

‘सलमान का मूसेवाला जैसा हाल कर देंगे’

इस साल जून में अभिनेता सलमान खान और उनके अब्बा सलीम खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। मुंबई के बांद्रा बैंड स्टैंड पर सलीम खान को एक धमकी भरा लेटर मिला था, जिसमें साफ-साफ लिखा था तुम्हारा भी मूसेवाला जैसा हाल कर देंगे। लेटर सामने आते ही महाराष्ट्र सरकार ने भारी संख्या में पुलिस बल सलमान खान के घर के बाहर तैनात कर दिया था।

29 मई को हुई थी मूसेवाला की हत्या

गौरतलब है कि पंजाबी सिंगर और कॉन्ग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा गाँव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ये घटना पंजाब में ठीक उस समय हुई थी, जब भगवंत सरकार के कहने पर पंजाब पुलिस ने पंजाब के 424 लोगों को दी गई सुरक्षा को हटाया था। इसमें एक सिद्धू मूसेवाला भी थे। घटना से संबंधित एक वीडियो भी सामने आया था। इसमें मूसेवाला खून से लथपथ गाड़ी में बैठे हुए थे। सिद्धू मूसेवाला ने पंजाब चुनाव में कॉन्ग्रेस की टिकट पर मानसा से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह ‘आप’ के उम्मीदवार से हार गए थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -