Homeदेश-समाजशादी समारोह में रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल, आरोपित फिरोज को मेरठ पुलिस...

शादी समारोह में रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल, आरोपित फिरोज को मेरठ पुलिस ने किया गिरफ्तार, रासुका लगाने की माँग

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रोटी बनाते हुए थूकते हुए फिरोज का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो के आधार पर नरेश कुमार ने पुलिस को सूचना देकर आरोपित फिरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

मेरठ के अतरौली गाँव में सोमवार (9 मई, 2022) को एक विवाह समारोह में थूककर नान रोटी बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने फिलहाल आरोपित फिरोज को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कहा जा रहा है कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने गिरफ़्तारी के बाद उससे पूछताछ भी की है।

बता दें कि मेरठ और आसपास के जिलों में इससे पहले भी कई बार शादी समारोहों में रोटी या नान पर थूक लगाने के मामले सामने आ चुके हैं। वहीं पुलिस ने इस मामले में भी त्वरित एक्शन लिया है। खरखौदा पुलिस के अनुसार, मामला मेरठ के अतरौली गाँव निवासी नरेश कुमार की बेटी की शादी थी। शादी में उन्होंने नान रोटी बनाने का काम हापुड़ के फिरोज पुत्र वाजिद को दे रखा था। जिसका थूककर रोटी बनाने का वीडियो वायरल हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रोटी बनाते हुए थूकते हुए फिरोज का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो के आधार पर नरेश कुमार ने पुलिस को सूचना देकर आरोपित फिरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार दुबे ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे मामले में जाँच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस बीच रोटी पर थूक के मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपित पर रासुका के तहत कार्रवाई की माँग की है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अरुणाचल के सियांग डैम से लेकर मध्यप्रदेश के न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट तक का विरोध क्यों? जानिए प्रदर्शन का विदेशी फंडिंग और पादरी कनेक्शन

देश में हर बड़े विकास प्रोजेक्ट के शुरू होने से पहले ही विरोध शुरू हो जाता है। मध्य प्रदेश में परमाणु ऊर्जा परियोजना, अरुणाचल प्रदेश में सियांग अपर बांध सबका क्यों हो रहा विरोध?

कभी ईद पर तो कभी होली के बाद दंगे, मंदिरों पर पड़ा ताला और छीन लिए गए बिजनेस: जानें कैसे मुरादाबाद में विक्टिम मुस्लिम...

मुरादाबाद की जिस कहानी में मुस्लिमों को विक्टिम बताया जा रहा है असल में वहाँ सबसे ज़्यादा नुकसान में हिंदू ही हैं। हिंदुओं को बहुसंख्यक से अल्पसंख्यक बनाया गया, उनके धंधे छीन लिए गए, उनके पुजारी मार दिए गए और उनके मंदिरों पर ताले जड़ दिए गए।
- विज्ञापन -