Homeदेश-समाजछत्तीसगढ़ की लड़की को मुंबई ले गया फिरोज: बंधक बनाकर डेढ़ साल तक करता...

छत्तीसगढ़ की लड़की को मुंबई ले गया फिरोज: बंधक बनाकर डेढ़ साल तक करता रहा रेप, पीड़िता बोली- हाथ-पैर बाँधकर रखता था, प्राइवेट पार्ट केमिकल से जला दिया

पुलिस ने युवती को कोंडागाँव के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ इलाज चल रहा है। कोंडागाँव जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर आरसी ठाकुर ने बताया कि 5 नवंबर को पीड़िता उल्टी, कमजोरी और पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुँची। जाँच के दौरान स्त्री रोग परीक्षण में प्रेग्नेंसी टेस्ट नेगेटिव आया है। प्राइवेट पार्ट में लंबे समय से मौजूद इंफेक्शन जैसा पाया गया है।

छत्तसीगढ़ के कोंडागाँव की रहने वाली 22 साल की एक जनजातीय युवती को फिरोज नाम के मुस्लिम युवक ने अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे मुंबई के धारावी लेकर लगभग 1.5 साल तक रेप किया। उसे अंधेरे कमरे में हाथ-पैर बाँधकर रखता था। इतना ही नहीं, आरोपित फिरोज ने युवती के जननांग में केमिकल डालकर जला दिया। पुलिस ने आरोपित को यूपी से गिरफ्तार कर लिया है।

मामला बस्तर संभाग के कोंडागाँव जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र के एक गाँव की है। युवती का आरोप है कि साल 2023 में उसकी तबीयत खराब हो थी तो वह दिखाने के लिए अस्पताल कोंडागाँव गई थीं। वहाँ फिरोज ने बोतल फोड़कर गर्दन पर रख दिया और उसका अपहरण कर लिया। उसने पीड़िता का मोबाइल भी छीन लिया और मुंबई के धारावी में ले जाकर बंधक बनाकर रखने लगा।

पीड़िता का कहना है कि साल 2022-23 में उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। वह अज्ञात नंबर को बार-बार काटती और ब्लॉक करती, लेकिन फिरोज पीछे पड़ा रहा। वह पीड़िता को मिलने के लिए बोलता था, लेकिन वह मना करती थी। एक दिन पीड़िता की तबीयत खराब हुई तो वह इलाज कराने कोंडागाँव गई। इसकी भनक फिरोज को लग गई और वह भी पीछा करता हुआ पहुँच गया।

सुनसान जगह देखकर उसने युवती को रोका और उसकी गर्दन पर काँच की टूटी बोतल रख दी और उसे अपहरण करके अपने साथ मुंबई लेकर चला गया। इस दौरान फिरोज ने पीड़िता से मोबाइल छीन लिया और पीड़िता के परिजनों को एक मैसेज किया। इसमें उसने लिखा, “मैं सही सलामत हूँ। मुझे एक लड़के से प्यार हो गया है और उसके साथ घर बसाने जा रही हूँ। आप लोग मेरी चिंता ना करें।”

एक अन्य रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि फिरोज़ और पीड़िता की मुलाकात साल 2023 में फेसबुक के जरिए हुई थी। उसने बातचीत के दौरान ही युवती को झाँसे में ले लिया। अपहण के सवाल पर प्रशासन का कहना है कि आरोपित फिरोज यूपी के अमेठी का रहने वाला है और वह युवती से मिलने के लिए कोंडागाँव आया था। 7 जून 2023 को दोनों भागकर मुंबई चले गए। वे वहाँ एक साल से ज़्यादा समय तक रहे, फिर नवंबर 2024 में पीड़िता वापस कोंडागाँव आई।

खैर जो भी हो, दोनों मुंबई पहुँचे। युवती ने आरोप लगाया है कि फिरोज मुंबई की एक फैक्ट्री में काम करता है। उसने धारावी की बस्ती में एक कमरे के छोटे में उसे रखा। उसमें खिड़की तक नहीं थी। वह रौशनी भी नहीं आने देता था। युवती का आरोप है कि फिरोज जब फैक्ट्री में काम के लिए सुबह जाता था तो उसका हाथ-पाँव को कपड़े से बाँधकर जाता था। उसके साथ मारपीट करता था और बाल पकड़ खींचता था।

युवती कहना है कि वह उसे खाना भी नहीं देता था। युवती वहाँ किसी को जानती नहीं थी, इसलिए चुपचाप जुल्म सहती थी। युवती का कहना है कि फिरोज पिछले 1.5 सालों से लगातार उसके साथ रेप कर रहा था। वह जब भी मना करती थी तो उसे बुरी तरह पीटता था। तीन-चार महीने पहले जब उसने फिरोज को रोका तो उसने उसने उसके प्राइवेट पार्ट में केमिकल डालकर जला दिया।

युवती ने बताया कि एक दिन फिरोज़ अपना मोबाइल घर पर ही भूल गया। इसके बाद उसने मोबाइल से एक नंबर निकाला। वह नंबर फिरोज की फैक्ट्री के मालिक का था। युवती ने फैक्ट्री मालिक को कॉल करके पूरी कहानी बताई। इसमें मालिक ने उसकी मदद की। वह रेलवे स्टेशन पहुँची और फिर वहाँ से अपने गाँव पहुँची। उसने घर पहुँचकर परिजनों को सारी बताई तो पुलिस में FIR दर्ज कराई।

पुलिस ने युवती को कोंडागाँव के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ इलाज चल रहा है। कोंडागाँव जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर आरसी ठाकुर ने बताया कि 5 नवंबर को पीड़िता उल्टी, कमजोरी और पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुँची। जाँच के दौरान स्त्री रोग परीक्षण में प्रेग्नेंसी टेस्ट नेगेटिव आया है। प्राइवेट पार्ट में लंबे समय से मौजूद इंफेक्शन जैसा पाया गया है।

सिविल सर्जन का कहना है कि युवती के शरीर के जलने या जख्म के कोई निशान नहीं थे। कोंडागाँव पुलिस ने आरोपित फिरोज को उत्तर प्रदेश के अमेठी से गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोंडागाँव लाया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र देव पटेल ने बताया है कि माकड़ी थाना क्षेत्र की पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ पर फैलाया जा रहा ‘अर्धसत्य’: इसे कानूनी वजहों से ZEE5 ने हटाया, सरकार ने नहीं लगाया कोई बैन; जानिए पूरा...

सतलुज पर सरकार ने बैन नहीं लगाया बल्कि फिल्म पहले IT नियम, 2021 के नियम 9 के तहत ZEE5 पर रिलीज हुई और बाद में उसी व्यवस्था के तहत उसे हटा भी दिया गया।

बाबू जगजीवन राम: वो दलित नेता जिन्हें कॉन्ग्रेस और लेफ्ट से कभी उनका हक नहीं मिला, क्योंकि वे हिंदू धर्म से नहीं करते थे...

डॉ. आंबेडकर ने जाति व्यवस्था से तंग आकर बौद्ध धर्म अपनाया, तो जगजीवन राम जीवनभर हिंदू समाज के भीतर रहकर ही कुरीतियों को सुधारने के पक्षधर रहे।
- विज्ञापन -