Homeदेश-समाजमहाराष्ट्र के रत्नागिरी में तनाव: दशहरा के मौके पर RSS का निकला 'पथ संचालन',...

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में तनाव: दशहरा के मौके पर RSS का निकला ‘पथ संचालन’, इस्लामी कट्टरपंथियों की भीड़ की भड़काऊ नारेबाजी पर FIR दर्ज

पुलिस ने इस मामले में दो केस दर्ज किए हैं और पाँच आरोपियों की पहचान कर ली गई है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें नारेबाजी साफ देखी जा सकती है।

महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में शुक्रवार (11 अक्टूबर 2024) शाम को धार्मिक तनाव पैदा हो गया, जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के जुलूस के दौरान इस्लामी कट्टरपंथियों की भीड़ ने कथित तौर पर मजहबी नारेबाजी की। इस घटना के बाद इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रत्नागिरी के कोंकण नगर क्षेत्र में यह घटना उस समय हुई, जब दशहरे के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकर्ता परंपरागत पथ संचलन निकाल रहे थे। संघ के जुलूस में बैंड बाजे के साथ कार्यकर्ता कतारबद्ध होकर चल रहे थे। इसी बीच इस्लामी कट्टरपंथियों की भीड़ ने मजहबी भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाले नारे लगाए, जिससे तनाव बढ़ गया।

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को संभाला। हालाँकि, इस घटना के बाद रात को बड़ी संख्या में लोग पुलिस थाने के बाहर जमा हो गए और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की माँग की। पुलिस ने अब तक दो केस दर्ज किए हैं और पाँच आरोपितों की पहचान कर ली गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नारेबाजी का वीडियो

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे महाराष्ट्र के कणकवली से बीजेपी विधायक नितेश राणे ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, “इसका हिसाब तो होगा… इंटरेस्ट के साथ।” वीडियो में इस्लामी कट्टरपंथियों की भीड़ को नारेबाजी करते हुए देखा जा सकता है, जबकि संघ के कार्यकर्ता शांति से अपना मार्च निकाल रहे थे।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन आरोपितों को जल्द ही हिरासत में लिए जाने की संभावना है। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की जाँच जारी है।

पुलिस के अनुसार, फिलहाल इलाके में शांति है और हालात पूरी तरह से काबू में हैं। पुलिस वीडियो फुटेज की जाँच कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

1962 की ईसाई किताब से गोवा के Save Goa और CJP के धारा Section 39A अभियान तक का सफर

रेनबो वॉरियर्स की 2014 में गोवा में एंट्री हुई। उसके संस्थापक ने खुद माना कि अमेरिकी मूलनिवासी विचारधारा पर ये संस्था आधारित है।

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।
- विज्ञापन -