Homeदेश-समाजRSS नेता पर आतंकियों ने बुर्का पहनकर किया हमला, PSO की मौत

RSS नेता पर आतंकियों ने बुर्का पहनकर किया हमला, PSO की मौत

आतंकियों ने हमले के दौरान बुर्का पहना हुआ था। पहले उन्होंने पीएसओ से उसके हथियार छीने फिर वहाँ उस पर गोली चला दी। इस घटना के बाद वहाँ के हालात तनावपूर्ण बने हुए। कर्फ्यू लगा दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के एक अस्पताल में मंगलवार (अप्रैल 9, 2019) को आतंकियों ने आरएसएस नेता और चिकित्सा सलाकार के रूप में कार्यरत चंद्रकांत शर्मा पर गोलियाँ चलाईं। इस हमले में चंद्रकांत जख्मी हुए हैं जबकि उनके पीएसओ (निजी सुरक्षा गार्ड) की मौत हो गई है।

मीडिया खबरों की मानें तो आतंकियों ने हमले के दौरान बुर्का पहना हुआ था। पहले उन्होंने पीएसओ से उसके हथियार छीने फिर वहाँ उस पर गोली चला दी। इस घटना के बाद वहाँ के हालात तनावपूर्ण बने हुए। कर्फ्यू लगा दिया गया है। भाजपा प्रवक्ता सुनिल सेठी ने जानकारी दी है कि चंद्रकांत को जल्दी ही दिल्ली में शिफ्ट किया जाएगा।

आजतक में छपी रिपोर्ट के मुताबिक यह हमला अस्पताल की ओपीडी में किया गया। जहाँ आरएसएस नेता/चिकित्सा सलाहकार चंद्रकांत अपने बॉडीगॉर्ड के साथ मौजूद थे। जैसे ही अस्पताल के भीतर यह हमला हुआ वहाँ अफरा-तफरी मच गई। इस हलचल में आतंकी मौक़े से फरार होने में कामयाब हो गए।

अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि बुर्के में मौजूद हमलावर कोई पुरुष था या कोई महिला। लेकिन पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है। साथ ही खबरे हैं कि इस घटना के बाद अस्पताल के बाहर पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी भी की जा रही है। पुलिस का तलाश अभियान शुरू हो चुका है। हमलावरों की तलाश में चश्मदीदों से भी पूछताछ की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -