Homeदेश-समाजजम्मू कश्मीर में अब सेल्समैन को मारी गोली, 24 घंटे में दूसरा आतंकी हमला:...

जम्मू कश्मीर में अब सेल्समैन को मारी गोली, 24 घंटे में दूसरा आतंकी हमला: पुलिस कॉन्स्टेबल के बाद अब आम नागरिक को बनाया निशाना

रविवार (7 नवंबर, 2021) को आतंकियों ने श्रीनगर में तौसीफ अहमद नाम के एक पुलिस कॉन्स्टेबल की गोली मार कर हत्या कर दी थी।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के बोहरी कदल इलाके में आतंकियों ने सोमवार (8 नवंबर 2021) को एक सेल्समैन पर फायरिंग की। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, वह अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में फायरिंग अभी भी जारी है। पिछले 24 घंटों में शहर में यह दूसरा हमला है।

वहीं, एक दिन पहले यानी रविवार (7 नवंबर, 2021) को आतंकियों ने श्रीनगर में तौसीफ अहमद नाम के एक पुलिस कॉन्स्टेबल की गोली मार कर हत्या कर दी थी। ये घटना बेमिना इलाके के एसडी कॉलोनी में हुई थी। गोली लगने के बाद घायल पुलिस कॉन्स्टेबल को महाराजा हरि सिंह अस्पताल में ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। कॉन्स्टेबल तौसीफ अहमद के सिर में गोली के जख्म थे।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में बीते कुछ दिनों से आम नागरिकों को निशाना बनाने के कई मामले सामने आए हैं। कश्मीर में आतंकवादियों ने फेरीवाली, एक स्कूल के दो शिक्षकों सहित कई आम लोगों की हत्या कर दी थी। बात करें अक्टूबर की, तो यह महीना जम्मू-कश्मीर के लिए काफी हिंसक रहा है। इस एक महीने में आतंकी मुठभेड़ों में कुल 44 मौतें हुई हैं। एक तरफ सुरक्षा बलों ने 19 आतंकियों को एकाउंटर में ढेर किया है, तो वहीं दूसरी तरफ 12 सुरक्षाकर्मी भी बलिदान हुए हैं। आतंकी हमले में अन्य राज्यों से यहाँ काम करने आए 5 बाहरी मजदूरों सहित कुल 13 आम नागरिकों को अपनी जा गँवानी पड़ी। इसके बाद घाटी से नए सिरे से पलायन शुरू हो गया था। आतंकियों की कोशिश है कि आम लोगों में डर बिठाया जाए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।

गंगा जल संधि 12 दिसंबर को खत्म, बॉंग्लादेश मॉंग रहा पानी की ‘गारंटी’: जानिए मोदी सरकार क्यों नहीं दोहराएगी 1977 वाली गलती

12 दिसंबर 2026 को गंगा जल संधि खत्म हो रही है। बांग्लादेश पानी की न्यूनतम गारंटी माँग रहा है, पर भारत ने ऑटोमैटिक रिन्यूअल से इनकार कर दिया है।
- विज्ञापन -