Homeदेश-समाजVIDEO वायरल: बुजुर्ग यात्री से पैसे ले रहा था TTE, रेलवे ने किया सस्पेंड

VIDEO वायरल: बुजुर्ग यात्री से पैसे ले रहा था TTE, रेलवे ने किया सस्पेंड

TTE टिकट चेकिंग के दौरान सीट देने के लिए बुजुर्ग यात्री से पैसे की माँग करता है, जैसे ही वो पैसे जेब से निकालता है, टीटीई बिना गिने सारे पैसे लपक लेता है। इसके बाद बुजुर्ग आदमी गिड़गिड़ाता हुआ हाथ जोड़कर...

चलती ट्रेन में बुजुर्ग गरीब यात्री से कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए एक टीटीई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में टीटीई टिकट चेकिंग के दौरान सीट देने के लिए यात्री से पैसे की माँग करता है और जैसे ही वो उसे देने के लिए पैसे जेब से निकालता है, टीटीई बिना गिने सारे पैसे लपक लेता है। इसके बाद बुजुर्ग आदमी उसके सामने गिड़गिड़ाता हुआ हाथ जोड़कर पैसे वापस करने की विनती करते नज़र आता है। यात्री के काफी गिड़गिड़ाने पर टीटीई उसे एक-दो नोट वापस कर देता है और बाकी सारा नोट अपने पास रख लेता है।

वीडियो वायरल होने के बाद, कई लोगों ने रेल मंत्री, पीयूष गोयल और रेल मंत्री के आधिकारिक हैंडल को टैग किया ताकि वो उन पर संज्ञान लें और टीटीई पर उचित कार्रवाई करें।  

ये घटना किस जगह की और किस तारीख की है, इसका वीडियो में कहीं उल्लेख नहीं है। लोगों का कहना है कि ट्रेन में इस तरह की घटनाएँ अक्सर ही होती हैं। टीटीई यात्रियों को टिकट देने के लिए मनमानी रकम वसूल करते हैं और इसका सबसे अधिक शिकार ट्रेन में सफर करने वाले गरीब लोग होते हैं।  

वायरल हो रहे वीडियो पर रेल मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी है और एक ट्वीट करके वीडियो का विवरण माँगा ताकि मामले की जाँच की जा सके। रेल मंत्रालय के ट्वीट का जवाब देते हुए मुगलसराय स्टेशन के डीआरएम ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि सम्बंधित कर्मचारी से विडियो क्लिप के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण लिया गया है। यह घटना 3 से 4 महीने पुरानी है। रेलवे कर्मचारी (टीटीई) ने बताया कि वो टिकट बनाने के लिए पैसे ले रहे थे और उन्होंने टिकट भी बनाया था। डीआरएम का कहना है कि सम्बंधित कर्मचारी को विस्तृत जाँच होने तक निलंबित कर दिया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PM की सुरक्षा के लिए खाली कराई गई 100 एकड़ जमीन, सिर्फ़ एक मस्जिद पर क्यों मचा है बवाल?

नई दिल्ली में PM आवास के पास रेसकोर्स रोड के आसपास लगभग 100 एकड़ भूमि को खाली करवाया जा रहा है। Evacuation की इस कार्रवाई में हिंदू-मुस्लिम सभी के घर तोड़े जा रहे हैं। जिन लोगों के घर टूट रहे हैं उन्हें सरकार फ़्लैट बनाकर दे रही है।

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।
- विज्ञापन -