Homeदेश-समाजकॉन्ग्रेसी नेताओं ने झंडा फहराने को लेकर किया हाथ-लात का प्रयोग, जमकर चले रैपट-कंटाप,...

कॉन्ग्रेसी नेताओं ने झंडा फहराने को लेकर किया हाथ-लात का प्रयोग, जमकर चले रैपट-कंटाप, देखें Video

वीडियो में देखने से पता चलता है कि देखते ही देखते दोनों कॉन्ग्रेस के नेता, देवेंद्र सिंह यादव और चंदू कुंजीर के बीच जमकर हाथ-पैर चलने लगे। बाद में वहाँ मौजूद पुलिस द्वारा बीच-बचाव के बाद...

मध्य प्रदेश के इंदौर में सीएम कमलनाथ के झंडा वंदन प्रोग्राम के वक़्त माहौल तब बदल गया जब कॉन्ग्रेसी नेता आपस में भिड़ पड़े और एक दूसरे पर थप्पड़ बरसाने लगे। इस दौरान कॉन्ग्रेसी नेता चंदू कुंजीर ने देवेंद्र सिंह यादव को जमकर थप्पड़ रसीद दिए।

मध्य प्रदेश में यह निंदनीय घटना ऐसे समय में सामने आई है जब पूरा देश 71वें गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा हुआ है। जब राजपथ पर दुनिया भारत को देख रही है, ऐसे समय में कॉन्ग्रेस के नेता झंडा फहराने को लेकर आपस में भिड़ गए। यहीं नहीं, दोनों नेताओं के बीच जमकर हाथापाई भी हुई।

कॉन्ग्रेसी नेताओं के बीच मारपीट की यह दुखद घटना मध्य प्रदेश के इंदौर में कॉन्ग्रेस के कार्यालय में हुई। दरअसल, गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। तभी दो नेताओं के बीच झंडा फहराने को लेकर विवाद हो गया और वो एक-दूसरे से उलझ पड़े।

वीडियो में देखने से पता चलता है कि देखते ही देखते दोनों कॉन्ग्रेस के नेता, देवेंद्र सिंह यादव और चंदू कुंजीर के बीच जमकर हाथ-पैर चलने लगे। बाद में वहाँ मौजूद पुलिस द्वारा बीच-बचाव के बाद ही यह मामला शांत हुआ।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -