Homeदेश-समाज250+ कुत्तों के हत्यारे 2 लंगूरों को वन विभाग ने किया कैद, महाराष्ट्र के...

250+ कुत्तों के हत्यारे 2 लंगूरों को वन विभाग ने किया कैद, महाराष्ट्र के इस गाँव में ‘खूनी इंतकाम’ ले रहे हैं बंदर

इन दोनों बंदरों को पकड़ने में वन विभाग के कर्मचारियों को काफी मेहनत करनी पड़ी। इन्हे पकड़ने के लिए नागपुर से टीम आई थी। दोनों को लोहे के एक मजबूत पिंजड़े में रखा गया है।

महाराष्ट्र के बीड जिले में चल रही बंदरों और कुत्तों के बीच की हिंसक लड़ाई में अब 2 बंदरों को पकड़ लिया गया है। यह कार्रवाई स्थानीय लोगों की शिकायत पर वन विभाग ने की है। फिलहाल दोनों बंदर इस समय वन विभाग की कैद में हैं। यह कार्रवाई 18 दिसम्बर (शनिवार) को हुई है। इन बंदरों पर 250 से अधिक कुत्तों के बच्चों (पिल्ले) को मार देने का आरोप है।

इन दोनों बंदरों को पकड़ने में वन विभाग के कर्मचारियों को काफी मेहनत करनी पड़ी। इन्हे पकड़ने के लिए नागपुर से टीम आई थी। दोनों को लोहे के एक मजबूत पिंजड़े में रखा गया है। पिंजड़े में भी ये दोनों बंदर काफी गुस्से में नजर आए। दोनों लंगूर प्रजाति के हैं। इन्हें देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन्हें कुछ समय बाद किसी जंगल में ले जा कर छोड़ दिया जाएगा।

गौरतलब है कि गाँव माजलगांव के निवासियों ने जानकारी दी है कि शुरुआत पहले कुत्तों ने की थी। उन्होंने बंदर के एक बच्चे को मार डाला था। इसी के बाद बंदरों ने गुस्से में कई कुत्ते के पिल्लों को मार डाला। मारने के लिए उन्हें खींच कर अपने साथ ले जाना या पेड़ से जोर से नीचे पटक देने का तरीका अपनाया जाता था। इन सब घटनाओं से खुद ग्रामीण दहशत में रहने लगे थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

गगनयान से पहले ISRO में ‘ब्रेन ड्रेन’… 100+ वैज्ञानिक छोड़ चुके नौकरी, सरकार को बदलने पड़े इस्तीफे के नियम: भारत के स्पेस मिशनों पर...

गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशनों के बीच इसरो से वैज्ञानिकों के पलायन को रोकने के लिए अंतरिक्ष विभाग ने इस्तीफे और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) के नियमों को बेहद सख्त कर दिया है।

इंग्लैंड का सपना टूटा, अर्जेंटीना का जुनून जीता: जानिए मेस्सी के दो असिस्ट और 7 मिनट में पलटे मैच की पूरी कहानी

FIFA World Cup में अर्जेंटीना ने आखिरी मिनटों में इंग्लैंड को बाहर कर दिया। पढ़िए- कैसे 7 मिनट में मैच पलटा, मेस्सी का जादू और अब फाइनल में क्या दाँव पर होगा।
- विज्ञापन -