Homeदेश-समाजवासु यादव ने देवी-देवताओं की अश्लील तस्वीरें शेयर की, खोज रही उन्नाव पुलिस

वासु यादव ने देवी-देवताओं की अश्लील तस्वीरें शेयर की, खोज रही उन्नाव पुलिस

ट्विटर पर इन तस्वीरों को अभय पंडित नाम के शख्स ने ट्वीट करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ ही उन्नाव पुलिस को भी टैग किया। उन्नाव पुलिस ने फौरन संज्ञान लेते हुए लिखा, "उक्त आईडी/अकाउंट के विरुद्ध साइबर सेल द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।"

सोशल मीडिया पर अक्सर हिन्दू-देवी देवताओं का भद्दा चित्रण कर हिंदुओं की आस्था पर प्रहार किया जाता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें वासु यादव नाम के एक फेसबुक अकाउंट से हिन्दू देवी-देवताओं के अश्लील चित्र बनाकर बेहूदा सन्देशों के साथ पब्लिश किया गया था।

ट्विटर पर इन तस्वीरों को अभय पंडित नाम के शख्स ने ट्वीट करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ ही उन्नाव पुलिस को भी टैग किया। उन्नाव पुलिस ने फौरन संज्ञान लेते हुए लिखा, “उक्त आईडी/अकाउंट के विरुद्ध साइबर सेल द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।”

वासु यादव नाम के शख्स ने फेसबुक अकाउंट में अपनी लोकेशन कराची, पाकिस्तान बताई है। उसने इस अकाउंट पर हिंदुओं की आस्था पर चोट करते हुए काली, दुर्गा और भगवान शिव की तस्वीरों को अश्लीलता से पेश किया है।

यह पहली बार नहीं है जब सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं का उपहास बनाया गया हो या फिर उन्हें अपमानित किया गया हो। पहले भी ऐसे कई प्रयास वामपंथी मीडिया या फिर वामपंथी उदारवादियों के ‘कलाकारों’ द्वारा कई बार किए गए हैं। इसके उलट अन्य किसी मजहब का महज जिक्र कर देने पर भी इस्लामोफोबिया जैसे विशेषण आरोपित कर दिए जाते हैं।

असहिष्णुता के इस दौर में देखा जा सकता है कि मात्र तबलीगी जमात के कारनामों पर रिपोर्ट करने वालों को भी इस्लाम-विरोधी साबित करने के कई प्रयास किए जा रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -