Homeदेश-समाजइलाहाबाद विश्वविद्यालय में आगजनी-पत्थरबाजी: पूर्व छात्र नेता को रोकने से शुरू हुआ बवाल, छावनी...

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आगजनी-पत्थरबाजी: पूर्व छात्र नेता को रोकने से शुरू हुआ बवाल, छावनी बना कैंपस

एक रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व छात्र नेता विवेकानंद पाठक ने अपनी कार से विश्वविद्यालय में प्रवेश करने की कोशिश की थी, लेकिन गार्ड ने उन्हें रोक लिया। पुलिस के अनुसार, विवेकानंद ने गार्ड को थप्पड़ मारा। इसके बाद वहाँ मौजूद गार्ड ने पूर्व छात्र नेता को पीट दिया। इस दौरान उसका सिर फट गया।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (University Of Allahabad) में छात्रों और सुरक्षा गार्डों के बीच जमकर बवाल हुआ है। इस झड़प में पूर्व छात्र नेता को चोट लगी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फ़ीस बढ़ोतरी और छात्र संघ चुनाव को लेकर कैंपस का माहौल पहले से ही तनावपूर्ण था। ऐसे में हल्की नोकझोंक ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया।

रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व छात्र नेता विवेकानंद पाठक ने सोमवार (19 दिसंबर 2022) को विश्वविद्यालय में अपने साथियों के साथ घुसने की कोशिश की तो गार्ड्स ने रोक दिया। छात्र नेता का कहना था कि उसे बैंक में केवाईसी के लिए जाना था, लेकिन गार्ड नहीं मानें।

इसको लेकर विवाद बढ़ा तो छात्रों ने पथराव शुरू कर दिया। इसमें पूर्व सके बाद गार्डों ने हालात को काबू करने के लिए फायरिंग की और पुलिस बुला लिया। इससे छात्र और ज्यादा भड़क गए। इसमें पूर्व छात्र नेता का सिर फट गया है।

घटना से आक्रोशित छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर के कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान ने प्रॉक्टर कार्यालय छात्रों के गमले और कुर्सियाँ तोड़ दीं। रिपोर्ट के अनुसार, छात्रों ने दो बाइकों में भी आग लगा दी और दर्जनों कार के शीशे तोड़ दिए।

प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि छात्रों और गार्ड के बीच झड़प हुई है। घटना के बाद स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रित कर लिया गया है। छात्र अब शांत होकर बैठ गए हैं। छात्रों की बात समझने की कोशिश की जा रही है।

वहीं पत्रकार पीयूष राय के चार छोटे वीडियो क्लिप से घटना के समय की स्थिति को समझा जा सकता है। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस छात्रों का पीछा का रही है। दूसरे और तीसरे वीडियो में मोटरसाइकिल जलती हुई दिख रही है। चौथे वीडियो में विश्वविद्यालय के प्रोफेसर की कार दिखती है, जिसके शीशे तोड़ दिए गए हैं।

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व छात्र नेता विवेकानंद पाठक ने अपनी कार से विश्वविद्यालय में प्रवेश करने की कोशिश की थी, लेकिन गार्ड ने उन्हें रोक लिया। पुलिस के अनुसार, विवेकानंद ने गार्ड को थप्पड़ मारा। इसके बाद वहाँ मौजूद गार्ड ने पूर्व छात्र नेता को पीट दिया। इस दौरान उसका सिर फट गया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चंदन गुप्ता याद हैं? जिन्हें ‘भारत माता की जय’ बोलने पर मुस्लिमों की भीड़ ने उतारा मौत के घाट: समझें वंदे मातरम बिल की...

चंदन गुप्ता हत्याकांड को समझने के लिए जरूरी माना जाता है कि वंदे मातरम् बिल में संशोधन की जरूरत क्यों महसूस की जा रही है।

जौहर यूनिवर्सिटी विवाद के बीच अल्पसंख्यक संस्थानों में आरक्षण पर बहस, AMU-JMI में भी कोटा सिस्टम लागू नहीं: समझें इस ‘दोहरी व्यवस्था’ पर क्यों...

बहस इस बात की है कि मुस्लिम जातियाँ अन्य संस्थानों में OBC आरक्षण का लाभ लेती हैं, लेकिन अपने संस्थानों में हिंदुओं को मौका क्यों नहीं देती?
- विज्ञापन -