Homeदेश-समाजशौहर ने मुँह में कपड़ा ठूँस कर मारा, देवर मो. फईम के अश्लील हरकत...

शौहर ने मुँह में कपड़ा ठूँस कर मारा, देवर मो. फईम के अश्लील हरकत से गुप्तांग में चोट… फिर दिया तीन तलाक

ससुराल वालों ने पहले पीड़िता को बंधक बनाया। फिर देवर मोहम्मद फईम ने अश्लील हरकत की। उसके बाद शौहर नईम ने मुँह में कपड़ा ठूँस कर...

तीन तलाक कानून बनने के बाद भी मुस्लिम महिलाओं पर अत्याचार जारी है। ताजा घटना उत्तर प्रदेश के बरेली की है। हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, ससुराल वालों ने मिल कर पहले महिला को बंधक बनाया। फिर देवर ने उसके साथ अश्लील हरकत की। उसके बाद पति ने मुँह में कपड़ा ठूँस कर उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे महिला का कान कट गया।

इतनी क्रूरता करने के बाद भी जब ससुराल वालों का मन नहीं भरा तो, पति ने महिला के मायके पहुँचते ही उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़िता के परिवार वालों ने पति समेत नौ लोगों पर थाना इज्जतनगर में तीन तलाक, मारपीट और घरेलू हिंसा समेत कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसने बताया कि उसका निकाह भूड़ा नगरिया के रहने वाले नईम से हुआ था। अब उसके पति ने दूसरा विवाह शकूफी नाम की महिला से कर लिया है।

पीड़िता के मुताबिक, लगभग 16 दिन पहले उसका पति उसे मायके छोड़कर गया था। वहीं, इद्दत पूरी होने पर वह शुक्रवार को जब ससुराल पहुँची तो वे लोग उसे देख आग बबूला हो गए। महिला ने अपने बच्चों के होने का हवाला भी दिया, लेकिन उन्होंने उसकी एक भी नहीं सुनी।

मालूम हो कि तलाक और हलाला के बीच एक प्रथा और होती है, जिसे इद्दत कहा जाता है। इद्दत वो समय होता है, जो औरत तलाक के बाद अपने मायके में गुजारती है। यह समय 3 महीने 10 दिनों का होता है।

मुँह में कपड़ा ठूस कर लोहे की रॉड मारा

पीड़िता ने आपबीती बताते हुए कहा, ”विरोध करने पर ससुरालियों ने बंधक बना लिया और सारे जेवर छीन लिए। पति ने सबके सामने तीन बार तलाक कहकर तलाक दे दिया।” आरोपित पति नईम के लोहे की रॉड से बचने की कोशिश में रॉड से उसके कान पर चोट लगा और कान का एक टुकड़ा कटकर जमीन पर गिर गया, जिसके बाद से उसे कुछ भी सुनाई नहीं दे रहा है।

महिला ने बताया कि इसके बाद भी आरोपितों ने उसे नहीं छोड़ा। जब ससुराल के पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने पीड़िता के परिवार वालों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद उन्होंने तत्काल इज्जतनगर थाना पहुँचकर पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर पीड़िता को उन दरिंदों से मुक्त कराया और उसे माँ के हवाले कर दिया।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके पति नईम, सास कनीजन, देवर मोहम्मद फईम, सौतन शकूफी, नफीसा, मामू मन्ने, मामी गुड़िया, ननद शमीम नन्दोई अबरार ने उसके साथ गाली गलौज की। वहीं, देवर मोहम्मद फईम ने गलत नीयत से पकड़ते हुए अश्लील हरकतें की, जिससे उसके गुप्तांगों पर गंभीर चोटे आई हैं।

बता दें कि इस मामले में इज्जतनगर पुलिस ने पति के खिलाफ तीन तलाक समेत देवर मोहम्मद फईम पर छेड़छाड़ व अन्य आरोपितों पर गंभीर धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -