Saturday, April 27, 2024
Homeदेश-समाजफर्जी ID बनाकर रोजाना 200 लड़कियों से करता था चैटिंग, प्यार का झाँसा देकर...

फर्जी ID बनाकर रोजाना 200 लड़कियों से करता था चैटिंग, प्यार का झाँसा देकर 65 लड़कियों का बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल के आरोप में गिरफ्तार

शेखर के मुताबिक सत्यम भी इसी प्रकार लड़कियों से दोस्ती करता था। शेखर के पकड़े जाने के बाद क्राइम ब्रांच अन्य पीड़ि‍ताओं से संपर्क करने का प्रयास करेगी। इसके लिए शेखर सुमन के सोशल मीडिया एकाउंट भी खँगाले जाएँगे।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में क्राइम ब्रांच ने लड़कियों के अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल करने के एक आरोपित शख्स को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया शातिर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लड़के और लड़कियों के नाम से कई फर्जी आइडी बनाकर लड़कियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता और उन्हें फॉलो करता था। दोस्ती करने के बाद उन्हें अपने प्यार के जाल में फँसाकर उनका शारीरिक शोषण करता था और अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। पुलिस को आरोपित के मोबाइल से करीब 65 लड़कियों के अश्लील वीडियो मिले हैं। इसके अलावा एक हजार से ज्यादा अश्लील फोटो, 300 महिलाओं से चैटिंग, वीडियो कॉल व फोन कॉल के भी सुबूत मिले हैं। आरोपी इन्हें वायरल करने की धमकी देकर पीड़ितों पैसे ऐंठता था।

शारीरिक संबध बनाने के बाद करने लगा ब्लैकमेल 

इस शातिर की शिकार बनी एक महिला ने थाना कल्याणपुर में 7 अगस्त को एक FIR दर्ज कराई थी। उसमें पीड़िता ने बताया था कि अंकुर ओमर नाम के एक व्यक्ति ने फेसबुक पर दोस्ती करके उसे अपने जाल में फँसाया और उससे शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो भी बना लिए। अब वह ब्लैकमेल कर रहा है और घर पर पति को भी सब पता चल गया है।

पुलिस के भी उड़ गए होश 

क्राइम ब्रांच ने शिकायत की जाँच करते हुए शाहजहाँपुर के थाना जलालाबाद निवासी 28 साल के शेखर सुमन उर्फ अंकुर ओमर को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच ने जब उसके मोबाइल और फेसबुक अकाउंट खँगाले तो पुलिस के भी होश उड़ गए। उसके पास से करीब 65 लड़कियों के अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि वह करीब 2000 महिलाओं के संपर्क में था।

रोज इतनी लड़कियों से करता था चैट 

शेखर सुमन रोजाना करीब डेढ़ से दो सौ लड़कियों को मैसेज करके चैट करता था। उसने फेसबुक पर अंकुर गुप्ता, आयुष अग्रवाल, अंकुर ओमर, नेहा अग्रवाल, सौम्या ओमर आदि के नाम से आईडी बना रखी है। अंकुर ओमर नाम से जो अकाउंट बना है, बस उसमें ही इसकी असली फोटो लगी है। बाकी में लड़कियों की फर्जी फोटो लगा रखी है। अंकुर शेखर उसका निकनेम है।

इन राज्यों के लड़कियों को भी ले रहा था झाँसे में 

कानपुर नगर के कल्याणपुर थाने में लिखा गया मुकदमा तो एक बानगी मात्र है। शेखर ने इसके अलावा आगरा, शाहजहाँपुर, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, प्रयागराज के साथ ही दिल्ली, मुंबई, झारखंड, उत्तराखंड आदि राज्यों की लड़कियों से रोजाना चैट करके उन्हें अपने झाँसे में ले रहा था। शेखर शाहजहाँपुर के एक संस्कृत महाविद्यालय से स्नातक है। उसे यह आइडिया अपने एक दोस्त सत्यम अवस्थी से मिला। शेखर के मुताबिक सत्यम भी इसी प्रकार लड़कियों से दोस्ती करता था। शेखर के पकड़े जाने के बाद क्राइम ब्रांच अन्य पीड़ि‍ताओं से संपर्क करने का प्रयास करेगी। इसके लिए शेखर सुमन के सोशल मीडिया एकाउंट भी खँगाले जाएँगे।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

लोकसभा चुनाव 2024: बंगाल में हिंसा के बीच देश भर में दूसरे चरण का मतदान संपन्न, 61%+ वोटिंग, नॉर्थ ईस्ट में सर्वाधिक डाले गए...

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के 102 गाँवों में पहली बार लोकसभा के लिए मतदान हुआ।

‘इस्लाम में दूसरे का अंग लेना जायज, लेकिन अंगदान हराम’: पाकिस्तानी लड़की के भारत में दिल प्रत्यारोपण पर उठ रहे सवाल, ‘काफिर किडनी’ पर...

पाकिस्तानी लड़की को इतनी जल्दी प्रत्यारोपित करने के लिए दिल मिल जाने पर सोशल मीडिया यूजर ने हैरानी जताते हुए सवाल उठाया है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
282,677FollowersFollow
417,000SubscribersSubscribe