Homeदेश-समाजबुर्के में रखा, 1 महीने तक करता रहा रेप, नमाज पढ़ने का दबाव: बंधक...

बुर्के में रखा, 1 महीने तक करता रहा रेप, नमाज पढ़ने का दबाव: बंधक रही महिला ने बताया अभय मिश्रा बने आरिफ खान की दरिंदगी

पीड़ित महिला ने बताया है कि आरिफ खान ने अभय मिश्रा बनकर उससे जान पहचान की थी। अंबाला ले जाकर उसने रेप कर अश्लील वीडियो बनाया। फिर ब्लैकमेल कर महीने भर दुष्कर्म किया। आरिफ खान पर पीड़ित महिला और उसके पति को धमकी देने का भी आरोप है।

उत्तर प्रदेश की एक विवाहिता को हरियाणा के अंबाला में करीब एक महीने तक बंधक बनाकर रखा गया। उसके साथ रेप किया गया। बुर्का पहनने को मजबूर किया गया। नमाज पढ़ने का दबाव डाला गया। किसी तरह भागने में कामयाब रही पीड़िता ने मंगलवार (16 मई 2023) को मिर्जापुर पुलिस में आरिफ खान के खिलाफ शिकायत दी।

उसने बताया है कि आरिफ खान ने अभय मिश्रा बनकर उससे जान पहचान की थी। अंबाला ले जाकर उसने रेप कर अश्लील वीडियो बनाया। फिर ब्लैकमेल कर महीने भर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरिफ खान पर पीड़ित महिला और उसके पति को धमकी देने का भी आरोप है।

आरिफ भी मिर्जापुर के पड़री थना इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। वह अंबाला में रहता है। पीड़िता और उसके पति ने पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा से मुलाकात कर जान बचाने की गुहार लगाई। एसपी को दी गई शिकायत में पति ने कहा है कि अभय मिश्रा बनकर आरिफ उसकी पत्नी से बात करता था। अब उसे और उसकी पत्नी को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार अप्रैल 2023 में महिला के नंबर पर एक अंजान शख्स का फोन आया। इसके दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। शख्स ने महिला को अपना नाम अभय मिश्रा बताया। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इसके बाद महिला अपने मायके पहुँची। अभय बना आरिफ भी मिर्जापुर आ गया। एक दिन महिला को लेकर अंबाला चला गया। अंबाला जाने के बााद महिला को उसके असली नाम आरिफ खान का पता चला। सच्चाई पता चलने के बाद आरिफ महिला को डराने धमकाने लगा। उसने महिला के साथ रेप कर अश्लील वीडियो बना लिए।

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह महीने भर तक बलात्कार करता रहा। वह महिला को बुर्का पहनाकर रखता था। जबरन नमाज पढ़वाना चाहता था। इस बीच पीड़िता मौका देखकर अंबाला से भाग निकली और अपने पति के पास मिर्जापुर पहुँच गई। इसके बाद भी अब आरिफ कथित तौर पर महिला के पति को गाँव में आकर गोली मारने की धमकी दे रहा है। वह विवाहिता का अश्लील वीडियो वायरल करने और जबरन अपने साथ ले जाने की धमकी दे रहा है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

गगनयान से पहले ISRO में ‘ब्रेन ड्रेन’… 100+ वैज्ञानिक छोड़ चुके नौकरी, सरकार को बदलने पड़े इस्तीफे के नियम: भारत के स्पेस मिशनों पर...

गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशनों के बीच इसरो से वैज्ञानिकों के पलायन को रोकने के लिए अंतरिक्ष विभाग ने इस्तीफे और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) के नियमों को बेहद सख्त कर दिया है।

इंग्लैंड का सपना टूटा, अर्जेंटीना का जुनून जीता: जानिए मेस्सी के दो असिस्ट और 7 मिनट में पलटे मैच की पूरी कहानी

FIFA World Cup में अर्जेंटीना ने आखिरी मिनटों में इंग्लैंड को बाहर कर दिया। पढ़िए- कैसे 7 मिनट में मैच पलटा, मेस्सी का जादू और अब फाइनल में क्या दाँव पर होगा।
- विज्ञापन -